फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोक नाथ के समर्थन में उतरीं टीवी की ये बहू, बोंली - 'इतने साल तक क्यों नहीं लिया स्टैंड'

Thu, 11 Oct 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Television actress Ashita Dhawan supports Alok Nath
alok nath and ashita dhawan

आलोक नाथ ने न केवल बॉलीवुड बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपने किरदारों से लोगों के दिलों में संस्कारी बाबू की छवि बनाई है। आलोक नाथ की यह छवि तब से धूमिल होने लगी जब से उनके साथ काम कर चुकीं प्रोड्यूसर विंता नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। विंता के सामने आने के बाद दो और अभिनेत्रियों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक जानी-मानी एक्ट्रेस संध्या मृदुल हैं और दूसरी 'हम साथ साथ है' फिल्म की क्रू मेंबर हैं। इन आरोपों के बाद आलोक नाथ अकेले पड़ते हुए दिखाई दे रहे थे कि तभी उनका साथ देने उनकी बहू सामने आई हैं।


 

Television actress Ashita Dhawan supports Alok Nath
Ashita Dhawan

'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल में आलोक नाथ की बहू का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस अशिता धवन ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अशिता धवन ने कहा - 'यह सब बकवास है। जैसा कि कहा जा रहा है कि 20 साल पहले यह सब हुआ था तो अब इस मामले को क्यों उठाया जा रहा है? इतने साल तक पीड़िता ने कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया था? मैंने पूरा पोस्ट पढ़ा है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि आलोक जी की वजह से उनका प्रोडक्शन हाउस कैसे बंद हो गया? सच क्या है यह तो मुझे नहीं पता।'

Television actress Ashita Dhawan supports Alok Nath
ALOK NATH

अशिता धवन ने कहा - 'जो महिला दूसरों को बोल्ड और मजबूत होने की बात करती है वह खुद इतने समय तक चुप कैसे रही? अगर ऐसा कुछ हुआ था तो उस वक्त स्टैंड क्यों नहीं लिया? इस मामले को उसी वक्त सुलझाना चाहिए था या फिर कोर्ट ले जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वह इस बात को अब उठा रही हैं जब बीते 15 -20 दिन से ट्रेंड में है। ऐसे लोगों की वजह से सही में #MeToo कैंपेन वाले केस साइड लाइन न हो जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Television actress Ashita Dhawan supports Alok Nath
Ashita Dhawan

अशिता ने आगे कहा - 'मैंने कहीं पढा़ है कि विंता कुछ वक्त पहले आलोक जी से मिली भी थीं। अगर किसी ने आपके साथ ऐसा व्यवहार किया है तो आप उसकी कभी शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि प्रोड्यूसर को सीधा कोर्ट जाना चाहिए था और आलोक जी के काम करने पर पाबंदी लगानी चाहिए थी लेकिन 20 साल बाद नहीं। अब देखना है कि प्रोड्यूसर इस मामले को अब कहां तक ले जाएंगी। अगर वह सही में इंसाफ चाहती हैं तो उन्हें यह देखना होगा कि आलोक जी को काम न मिले।'

 

विज्ञापन
Television actress Ashita Dhawan supports Alok Nath
Ashita Dhawan

आपको बता दें, अशिता धवन ने करीब 6 साल तक आलोक नाथ के साथ काम किया है। 'सपना बाबुल का बिदाई' में अशिता ने मालती का किरदार निभाया था। इस समय वह 'नजर' सीरियल में आ रही हैं जिसमें चेताली राठौर का किरदार निभा रही हैं। यह सीरियल डायन पर आधारित है। इस सीरियल में दिखाया गया है कि कैसे डायन की नजर पड़ते ही घर तबाह हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed