भारत में कोरोना के डर से जहां ऋचा चड्ढा-अली फजल और वरुण धवन-नताशा दलाल जैसी हाई प्रोफाइल शादियां टल गई हैं, वहीं टीवी की अभिनेत्री झलक देसाई को भी अपनी शादी कोरोना की वजह से आगे बढ़ानी पड़ गई है। टीवी शो 'राधाकृष्ण' में रुक्मिणी का किरदार निभा रहीं झलक देसाई ने बताया कि वह अपनी शादी मार्च महीने में ही करने वाली थीं। वह बताती हैं, 'शो 'राधाकृष्ण' में रुक्मिणी और कृष्ण के विवाह का सीन मेरे लिए बहुत जरुरी था। इस शो में रुक्मिणी का किरदार बहुत अहम है, इसलिए मैंने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। फिर इसके बाद मैंने अपनी शादी मार्च में करने का फैसला किया। अब एक बार फिर कोरोना वायरस के चलते मुझे अपनी शादी की तारीख आगे ढकेलनी पड़ रही है।'
कोरोना की भेंट चढ़ी एक और शादी, इस टीवी अभिनेत्री ने आगे बढ़ाई तारीख
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन