सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की दोस्ती 'बिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इन दोनों की नोक झोंक हो या फिर बॉन्डिंग दोनों ही ने दर्शकों को ये कई बार एहसास दिलाया कि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में है। शहनाज ने तो शो के दौरान कई बार बोला कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं लेकिन सिद्धार्थ इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते दिखे। 'बिग बॉस' में इन दोनों के करीबी और पूर्व प्रतियोगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शहनाज और सिद्धार्थ के बारे में ऐसी बात बताई जिसे आप बेशक नहीं जानते होंगे।
Bigg Boss 13: पूर्व प्रतियोगी का दावा- 'एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं सिद्धार्थ-शहनाज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द खबरी' अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। ये वीडियो 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी अबु मलिक का है। अबु शो में शहनाज और सिद्धार्थ दोनों के करीबी थे। इस वीडियो में अबु दावा कर रहे हैं- 'ये दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। जो भी आप लोगों ने देखा है ये लोग उससे ज्यादा एक दूसरे से प्यार करते हैं। मैंने खुद देखा है इन दोनों को।'
Ab Yeh Kya hai🤣🤣🤣🤣🤣🤣
BTW Yeh wo wala pyar ni ha, Dosti wala Pyar hai. According to me!
BTW Don't trust His words. Unless u hear anything from #SidharthShukla or ShehnaazGill#BhulaDungaFtSidNaazpic.twitter.com/JF8HbdJNO9
अबु आगे कह रहे हैं- 'मैं इससे ज्यादा तो और कुछ नहीं कह सकता लेकिन प्यार बहुत करते हैं। आगे एपिसोड में आपको फोटोग्राफ भी दूंगा। मैंने दोनों से कहा है कि मेरा गाना होगा और तुम दोनों को गाना होगा। दोनों ने हां भी कहा है।' खास बात है कि शहनाज बिग बॉस खत्म होने के बाद 'मुझसे शादी करोगे' शो में भी आई थीं। इस शो के फिनाले में उन्होंने किसी भी कंटेस्टेंट को दूल्हे के तौर पर नहीं चुना।
शो में वो कई बार ये कहती दिखीं कि वो सिद्धार्थ की जगह किसी को नहीं दे सकतीं। इसी वजह से उन्होंने आखिर में भी किसी भी कंटेस्टेंट को चुनने से मना कर दिया। सिद्धार्थ और शहनाज का कुछ ही देर पहले एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े चार लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इस वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री दमदार है। ये एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग है। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज कभी पानी में भीगते तो कभी मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को दर्शन रवल ने गाया है। इस गाने का पोस्टर भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आया था।
'बिग बॉस 13' के बाद फिर से एक साथ शो कर सकते हैं सिद्धार्थ-रश्मि, अभिनेत्री ने खुद किया इशारा