फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Television: ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट नहीं करेंगे आदित्य नारायण, 15 साल के साथ को कहा अलविदा

Tue, 08 Mar 2022 03:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Television: After 15 years of hosting 'Sa Re Ga Ma Pa' Aditya Narayan leaves the show
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

सिंगर आदित्य नारायण अब ‘सा रे गा मा पा’ को होस्ट नहीं करेंगे। शो के खत्म होने के साथ ही होस्ट आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की घोषणा कर दी कि वे अब इस शो को क्विट कर रहे हैं। वह काफी समय से शो का हिस्सा थे, ऐसे में उनके इस फैसले ने फैंस को मायूस कर दिया है।

Television: After 15 years of hosting 'Sa Re Ga Ma Pa' Aditya Narayan leaves the show
इंस्टाग्राम पर आदित्य नारायण की पोस्ट - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी अपनी यादों को शेयर कर शो छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने शो में बिताए अपने काफी पलों की तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बहुत भारी मन से मुझे कहना पड़ रहै है कि मैं अब शो को अलविदा कह रहा हूं, जिसने मुझे पहचान और शोहरत दी। शो का नाम सा रे गा मा पा है। 18 साल के टीनएजर के रूप में शो से जुड़ा और अब मैं जवान हूं, मेरी एक खूबसूरत पत्नी और एक बेटी है। 15 साल, 9 सीजन और 350 एपिसोड्स हो चुके हैं। समय वाकई में तेजी से निकल जाता है।

Television: After 15 years of hosting 'Sa Re Ga Ma Pa' Aditya Narayan leaves the show
विशाल ददलानी, शंकर, हिमेश रेशमिया और उदित नारायण के साथ आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

सभी को कहा शुक्रिया
आदित्य ने आगे अपनी पोस्ट में सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि मेरे सोल ब्रोदर नीरज का शुक्रिया। आदित्य ने विशाल ददलानी, शान, नेहा कक्कड़, बप्पी लहिरी, सोनू निगम, साजिद वाजिद, अल्का यागिनी, हिमेश रेशमिया, प्रीतम और मिका सिंह समेत कई सितारों का भी शुक्रिया अदा किया। ये सभी सितारे शो से कभी ना कभी जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television: After 15 years of hosting 'Sa Re Ga Ma Pa' Aditya Narayan leaves the show
‘सा रे गा मा पा’ के मंच पर आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

विशाल ददलानी ने कहा- मैं क्या ही बोलूं
आदित्य की पोस्ट पर फैंस और शो की कास्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। विशाल ददलानी ने कहा कि मैं क्या ही बोलूं, तुम्हारा पहला सा रे गा मा पा, मेरा भी पहला शो था। लेकिन मैं अभी भी उम्मीद करता हूं कि तुम अपनी मंशा बदलोगे। जा आदि जा, जी ले अपनी जिंदगी। वहीं, आदित्य के इस फैसले से फैंस मायूस नजर आए।

विज्ञापन
Television: After 15 years of hosting 'Sa Re Ga Ma Pa' Aditya Narayan leaves the show
अपने पिता उदित नारायण के साथ आदित्य - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

कई शोज का हिस्सा रहे हैं आदित्य
'सा रे गा मा पा' शो होस्ट करने के साथ ही आदित्य नारायण ने कई शोज को होस्ट किया है। 15 साल तक आदित्य इस शो का हिस्सा रहने के साथ ही 'इंडियन आइडल' और कई सारे रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed