{"_id":"5e6b425f8ebc3ea49e327ee4","slug":"television-serial-choti-sardarni-completed-its-200-episodes-team-says-thanks-to-viewers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटी सरदारनी ने छुआ 200 का आंकड़ा, कलाकारों ने किया दर्शकों का धन्यवाद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटी सरदारनी ने छुआ 200 का आंकड़ा, कलाकारों ने किया दर्शकों का धन्यवाद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
छोटी सरदारनी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस तरह सिनेमा की कोई भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर उसके निर्माता और कलाकार खुशी मनाते हैं, ठीक उसी तरह टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'छोटी सरदारनी' के हाल ही में 200 एपिसोड पूरे हुए हैं। इस खुशी में शो के कलाकार और इससे जुड़े सभी लोग एक स्पेशल केक काटकर अपनी खुशी का जश्न मना रहे हैं।
2 of 4
छोटी सरदारनी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खुशी के इस मौके पर अपने उत्साह को जाहिर करते हुए शो की मुख्य कलाकार निमृत कौर आहलूवालिया ने कहा, 'इस शो को शुरू करने के बाद हमने 200 एपिसोड बिता दिए, लेकिन अभी भी ऐसा महसूस होता है जैसे यह कल ही की बात है। इस शो में मेरा अभी तक का सफर बहुत अच्छा रहा है, और मैं अपने सभी प्रशंसकों और इस शो के दर्शकों को तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगी, जिन्होंने हमारा इतना सहयोग किया। शो में मेहर का किरदार मेरे लिए मेरी जिंदगी बदलने वाला सिद्ध हुआ है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह किरदार निभाने, और ऐसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।'
3 of 4
Chhoti Sardarni
- फोटो : file photo
शो में सरबजीत का मुख्य भूमिका में किरदार निभाने वाले अभिनेता अविनेश रेखी ने कहा, 'हम अपने इस शो के दर्शकों के बहुत शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारा अब तक इतना सहयोग किया है। और हमारी कढ़ी मेहनत को सराहा है। शो में अब तक का यह सफर नामुमकिन हो सकता था, अगर हमें अपने दर्शकों का प्यार और विश्वास नहीं मिला होता। मुझे बड़ी खुशी है कि मैं टीवी के 'छोटी सरदारनी' जैसे बेहतरीन शो का हिस्सा हूं, और आगे भी बना रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
छोटी सरदारनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में दर्शक इस शो में देखेंगे कि सरबजीत मेहर को फिर से धोखा देने के लिए जिम्मेदार ठहराता है। बाद में गिनी और राणा इस बात पर थोड़ा अजीब बर्ताव करते हैं, और जल्दी में अपना होटल छोड़कर निकल जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ मेहर, गिनी और राणा को अपना प्लान बताने के लिए कुलवंत को जिम्मेदार ठहराती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।