'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
27 साल बाद टीवी पर 'श्रीकृष्णा की वापसी, अरुण गोविल का छलका दर्द, हफ्तेभर की पांच खबरें
ट्विटर पर छलका रामायण में राम बने अरुण गोविल का दर्द
ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स रामानंद सागर की रामायण के लिए अवॉर्ड की मांग करते नजर आए। ऐसे में ट्विटर पर #AwardForRamayan भी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे। ऐसे ही सवालों में एक सवाल था, 'आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया...?'। इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'
डिलीवरी के सात दिन बाद ही स्मृति खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन
'बालिका वधू' और 'मेरी आशिकी तुम से ही' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने 15 अप्रैल को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने पति के साथ बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही थीं। डिलीवरी के सात दिन बाद ही स्मृति का ट्रांसफॉर्मेशन हो गया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए।
शोएब के साथ रोजा रख रहीं दीपिका कक्कड़
रमजान का पवित्र महीना 23 अप्रैल से शुरू गया है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड से जुड़े सितारों ने अपने फैंस को विश किया। साथ ही लॉकडाउन में उनसे घर से ना निकलने की अपील की। 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ ने भी रमजान की मुबारकबाद दी। 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका भी रोजा रख रही हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सहरी के दौरान की हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर बताया कि सहरी का समय हो गया है।
श्रीकृष्णा की टीवी पर वापसी
लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण के बाद अब जल्द ही 'श्रीकृष्णा' (Shri Krishna) टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने ट्वीट करके दी। इस सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है श्रीकृष्णा डीडी नेशनल पर।'
कमेंट
कमेंट X