टीवी पर आने वाले सास-बहू सीरियल्स की कहानी खूब देखी जाती है। जितने भी सास-बहू पर बने सीरियल्स हैं, इसमें बहू का रोल काफी महत्वपूर्ण होता है, तभी शो की कहानी अच्छे से आगे बढ़ती है। शो में साड़ी और गहनों में घर का काम करने वालीं ये बहुएं असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं इनकी रील लाइफ से बिल्कुल उलट है रियल लाइफ। आइए दिखाते हैं टीवी की फेवरेट बहुओं की असल जिंदगी की तस्वीरें।
टीवी पर साड़ी में नजर आने वाली ये आदर्श बहुएं असल जिंदगी में हैं बेहद बोल्ड, खुद देख लीजिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं हिना खान असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं। इसका सबूत हैं उनकी इंस्टाग्राम पर मौजूद तस्वीरें। वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एरिका फर्नांडिस
'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका बेशक सीरियल में साड़ी और सूट में दिखाई देती हों लेकिन असल जिंदगी में वह वेस्टर्न लुक भी कैरी करती हैं। मॉडलिंग में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। देखिए उनकी ये खूबसूरत तस्वीर।
सुरभि ज्योति
'कबूल है' कि जोया का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सुरभि ने अपने करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्मों से की थी। एक्टिंग में डेब्यू से पहले वो टीचर और आरजे बनना चाहती थीं। एकता कपूर के सीरिलयल नागिन से भी उन्हें खूब पहचान मिली।
रुबीना दिलैक
टीवी पर छोटी बहु का रोल निभाकर रुबीना ने लोगों को अपना फैन बना लिया। इसके साथ ही उन्होंने 'शक्ति अस्तित्व के एहसास' के में भी लीड रोल किया। अब वो टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

कमेंट
कमेंट X