{"_id":"63287c942f9247503c16f09f","slug":"the-kapil-sharma-show-ali-asgar-reveals-his-son-trolled-in-school-for-his-female-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ali Asgar: फीमेल किरदार के लिए अली असगर ने खूब सुने ताने, बेटे को भी किया गया ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ali Asgar: फीमेल किरदार के लिए अली असगर ने खूब सुने ताने, बेटे को भी किया गया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' की जब शुरुआत हुई थी तो इस शो के साथ कई कलाकार जुड़े थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, किरदार कम होते चले गए। द कपिल शर्मा शो के शुरुआती सीजन में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर तो आपको याद ही होंगे। उनके आते ही दर्शकों में हंसी-ठहाके गूंजने लगते थे। इस शो में अब अली असगर नजर नहीं आते हैं और दर्शक भी उनको काफी मिस करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि आखिर किस वजह से अभिनेता ने इस किरदार और शो से दूरी बना ली है।
2 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली असगर झलक दिखला जा 10 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे। हालांकि अब उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है और अब वह इस शो का भी हिस्सा नहीं हैं। जब उनसे उनके दादी के किरदार के बारे बात की गई तो अभिनेता का दर्द छलक उठा। उन्होंने बताया कि फीमेक किरदार को लेकर अभिनेता को कितने ताने सुनने पड़े थे। सिर्फ इतना नहीं उनके बेटे को भी इस वजह से ट्रोल किया गया था।
3 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली असगर ने बताया कि वो हमेशा एक्टिंग करते रहे हैं और उन्होंने तरह-तरह के किरदार निभाए जो लोगों को पसंद आए। लेकिन जब से वह कॉमेडी में आए और उन्होंने फीमेल किरदार निभाया तो उनके बेटे को स्कूल में ट्रोल किया गया। उन्होंने बताया, ‘मेरे फीमेल किरदार को लेकर बेटे को चिढ़ाया गया जिससे मेरे बेटे को भी लगने लगा कि मैं कुछ और क्यों नहीं करता। लिहाजा मैं दादी का किरदार निभाने के लिए सोच में पड़ गया था। उस वक्त मेरे बच्चे सिर्फ चौथी और पांचवीं कक्षा में ही थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अली असगर
अली असगर ने बताया कि इस किरदार की वजह से उनको भी जमकर ताने सुनने को मिले थे। जिसके बाद से उन्होंने ऐसे कैरेक्टर निभाने बंद कर दिए। इस वजह से उनको करीब नौ महीने तक कोई काम नहीं मिला। लेकिन वह हर बात को नजरअंदाज करते चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।