फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद होने जा रहा The Kapil Sharma Show, इस वजह से मेकर्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Mon, 25 Jan 2021 06:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 25 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show news the Kapil Sharma Show To Go Off Air In Mid February Due To This Reason
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते लोगों का मनोरंजन करता है। इस शो के फैंस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। इस शो में हर हफ्ते कई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम के साथ मिलकर मस्ती करते हैं। ये शो सालों से टेलीविजन पर राज कर रहा है। कई बार बंद होने के बाद भी इस शो का चार्म कभी भी कम नहीं हुई है। लेकिन अब इस शो के दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है।

The kapil sharma show news the Kapil Sharma Show To Go Off Air In Mid February Due To This Reason
सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

अब इस 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। शो के तमाम फैंस के लिए ये खबर एक बड़े झटके से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो मेकर्स ने इस शो को अब बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि ये शो इससे पहले भी कई बार बंद हो चुका है और दोबारा शुरू भी हुआ है।

The kapil sharma show news the Kapil Sharma Show To Go Off Air In Mid February Due To This Reason
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

दरअसल मेकर्स ने ये फैसला इस शो को दोबारा नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने के चलते लिया है। कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद मेकर्स 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। आने वाले नए सीजन में 'द कपिल शर्मा शो' एकदम नए अंदाज में नजर आएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो की कास्ट में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show news the Kapil Sharma Show To Go Off Air In Mid February Due To This Reason
कपिल शर्मा, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा - फोटो : Twitter

जिससे ये साफ हो गया है कि 'द कपिल शर्मा शो' हर बार की तरह ही एक छोटे से ब्रेक के बाद नए रंग में वापस दर्शकों के सामने लौटेगा। हालांकि ये बात और है कि फैंस इस शो को काफी मिस करने वाले हैं।




 

विज्ञापन
The kapil sharma show news the Kapil Sharma Show To Go Off Air In Mid February Due To This Reason
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो में हर हफ्ते कोई ना कोई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और अपनी फिल्मों का प्रचार करते हैं। शो के दौरान ये सभी खूब मस्ती भी करते हैं। शो में कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, शुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा शो में जज के रूप में अर्चना पूरन सिंह भी नजर आती हैं।

पढ़ें: पिता की फिल्म देख इमोशनल हुए बाबिल खान, बोले- 'ये खूबसूरत अनुभव था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed