फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Update: अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान...मंजरी तोड़ देगी तीज का व्रत, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट

Mon, 11 Jul 2022 04:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
top 5 trp show update anupamaa yeh hai chahatein bhagya lakshami imile Serial 11 july 2022 Written update
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media

छोटे पर्दा हमेशा ही दर्शकों को बांधे रखता है, क्योंकि सीरियल की दुनिया में हर दिन कोई न कोई मसालेदार ट्विस्ट आता ही रहता है। टीवी शो देखने का इतना जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता कि अक्सर दर्शक सारा काम छोड़कर पहले अपना पसंदीदा सीरियल देखते हैं। इसी के चलते दर्शक सीरियल के किरदारों से इतना जुड़ जाते हैं कि अगला एपिसोड देखने के लिए बेताब रहते हैं। दर्शकों को ये जानने की बेहद एक्साइटमेंट होती है कि आखिर सीरियल में आगे क्या होने वाला है। इस समय भी टीवी शोज में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। तो चलिए अनुपमा से लेकर इमली और भाग्य लक्ष्मी तक, जानते हैं  कि किस सीरियल में आगे क्या होने वाला है?

top 5 trp show update anupamaa yeh hai chahatein bhagya lakshami imile Serial 11 july 2022 Written update
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media

अनुपमा
सीरियल अनुपमा में कई दिनों से पाखी और अधिक को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है लेकिन अब मेकर्स 11 जुलाई को दर्शकों के लिए नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। जो शायद हैरान कर देने वाला होगा। इस समय जहां अनुपमा रिश्तों में उलझी हुई है, वहीं प्रॉपर्टी और पैसे को लेकर अनुज भी खासा परेशान है। कपाड़िया अंपायर की सारी अथॉरिटी अनुपमा के हाथ में है, ऐसे में अनुज को डर है कि कहीं कोई धोखे से या फिर ब्लैक मेल करके उससे ये सब अपने नाम न करवा ले। इसलिए जब दोनों डांस एकेडमी में मिलते हैं तो अनुज, अनुपमा से कहता है कि कुछ भी हो जाए लेकिन वो किसी कीमत पर अपना ये हक किसी को नहीं दोगी। तभी उसी समय अनुज पर जानलेवा हमला होगा।

top 5 trp show update anupamaa yeh hai chahatein bhagya lakshami imile Serial 11 july 2022 Written update
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
इस समय सीरियल 'ये है चाहतें' में जहां अरमान सोच रहा है कि उसका प्लान सक्सेसफुल होने वाला है और संस्कार रुद्र से नाराज है। वहीं आने वाले एपिसोड में पीहू, रूद्र और प्रीशा को मिलवाती नजर आएगी। जहां वह रूद्र से कहती है कि आप पुराने कपड़े पहनिएगा वहीं वह प्रीशा से कहती है कि क्या आप मेरे पापा से मिलेंगी। इस पर प्रीशा राजी हो जाती है और वह पीहू के साथ रूद्र से मिलने जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 trp show update anupamaa yeh hai chahatein bhagya lakshami imile Serial 11 july 2022 Written update
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के आने वाले एपिसोड मैं बड़ा ट्विस्ट देखने के मिलेगा। ऋषि बलविंदर को घर ले आया। वह वीरेंद्र को बताता है कि सिर्फ बलविंदर ही नहीं, कोई और भी शामिल है, जो लक्ष्मी और पूरे परिवार को बदनाम करना चाहता है। जिसके बाद आगे पता चलेगा कि बलविंदर मलिष्का की सच्चाई सामने लाएगा या नहीं।

विज्ञापन
top 5 trp show update anupamaa yeh hai chahatein bhagya lakshami imile Serial 11 july 2022 Written update
इमली - फोटो : Instagram

इमली
सीरियल इमली के आने वाले एपिसोड में इमली और आर्यन भेष बदलकर बच्ची को बचाने जाएंगी। जहां से इमली कहती है कि वह सरकारी ऑफिसर है और जांच करने आई है। इसके बाद आर्यन और इमली वहां से बच्ची को लेकर भागने वाले हैं, लेकिन उसी टाइम बाउंसर्स उन्हें देख लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed