{"_id":"5ab394564f1c1ba2238b6a21","slug":"tu-aashiqui-actress-jannat-zubair-rahmani-speaks-about-kissing-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसिंग सीन पर पहली बार खुलकर बोलीं ये एक्ट्रेस, 16 की उम्र में नहीं देना चाहतीं यह मैसेज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
किसिंग सीन पर पहली बार खुलकर बोलीं ये एक्ट्रेस, 16 की उम्र में नहीं देना चाहतीं यह मैसेज
Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जन्नत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सीरियल 'तू आशिकी' की लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबैर बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि जन्नत की मां ने सीरियल में फिल्माए जा रहे किसिंग सीन को लेकर हंगामा किया है जिसके बाद काफी बवाल मचा। हालांकि यह विवाद अब सुलझ गया है। इस पूरे मामले पर पहली बार लीड रोल निभाने वाली जन्नत का बयान सामने आया है।
2 of 5
जन्नत
Spotboy से बात करते हुए जन्नत ने इस पूरे मामले पर बात की। जन्नत ने कहा - 'यह सब होली के सीक्वेंस के दौरान शुरू हुआ। मेकर्स ने शूट के दौरान अहान को मुझे किस करने को कहा। नाबालिग होने के नाते यह ठीक नहीं लग रहा था और मैं कंफर्टेबल नहीं थी।'
3 of 5
जन्नत
कॉन्ट्रैक्ट में इंटीमेट सीन न करने को लेकर एक क्लॉज भी है। उसके बावजूद धीरे धीरे ऐसी सीन डाले जाने लगे। एक सीन में अहान को मेरे हाथ पर किस करना था मैंने ऐसा करने दिया। बाद में गाल और गर्दन पर लेकिन तब मना कर दिया। कोई भी मां बेटी को इतनी कम उम्र में ऐसे सीन करने की इजाजत नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जन्नत
जन्नत ने आगे कहा - 'बहुत सारे बच्चे मुझे फॉलो करते हैं। मैं उनके सामने अच्छी मिसाल पेश करना चाहती हूं। इतनी कम उम्र में ऐसे सीन करना गलत मैसेज पहुंचाएगा। इस फील्ड में कहानी के अनुसार ऐसे सीन करने होते हैं लेकिन अभी मैं छोटी हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
जन्नत
ऐसी खबरें भी आई थीं कि जन्नत को रिप्लेस भी किया जा सकता है। यहां तक कि कुछ एक्ट्रेस का ऑडिशन भी लिया गया। बता दें, जन्नत महज 16 साल की हैं। इसलिए पैरेंट्स नहीं चाहते कि उनकी बेटी एडल्ट सीन करे। जन्नत के पिता का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छी एक्ट्रेस है वो उसे एडल्ट सीन करने की इजाजत नहीं दे सकते। फिलहाल अब मामला सुलझ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।