धारावाहिक पटियाला बेब्स में इन दिनों कहानी के एक मोड़ के जरिए बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया जा रहा रहा है। शो में लीड किरदार कर रही अभिनेत्री अशनूर कौर कहती हैं, 'एक लड़की होने के नाते हमें पता चल जाता है कि कोई हमें छू रहा है तो उसकी नीयत कैसी है। इसके बारे में बच्चों को समझाना बहुत मुश्किल है क्योंकि उन्हें हम ज्यादा खुलकर नहीं बता सकते। हम उनसे सिर्फ इतना कह सकते हैं कि अगर किसी के छूने से आप असहज होते हो तो उस इंसान को चिल्लाकर अपने से दूर कर दो और खुद भी उससे दूरी बना लो। बच्चों को स्पर्श का ये फर्क समझाना बहुत जरूरी है।'
बच्चों को स्पर्श का फर्क समझाना बहुत जरूरी, अभिनेत्री अशनूर कौर ने माता-पिता की समझाई जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशनूर के माता-पिता शुरुआत से ही इन सब चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहे हैं। वह बताती हैं, 'मेरे माता पिता मुझसे खुलकर बातें किया करते थे। वे मेरे किरदारों को चुनने में मेरी मदद करते हैं। मैं भी अपनी तरफ से कुछ ऐसे किरदारों को तलाशती हूं, जो मेरे लिए नए और चुनौतीपूर्ण हों। लेकिन ऐसे होने चाहिए जिनमें मैं ढल सकूं।'
तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' में अश्नूर ने उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया है। अश्नूर ने तापसी की हर फिल्म तो नहीं देखी लेकिन वह उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर बहुत पसंद करती हैं। वह बताती हैं, 'मैंने उनकी फिल्म 'पिंक' देखी है, जो मुझे बहुत अच्छी लगी। वे हर किरदार में बहुत अच्छे से ढल जाती हैं, इसलिए मुझे तापसी पसंद हैं।'
अमीरात पैलेस में बंटी और बबली का काम पूरा, 10 दिनों तक चली ठगी के सबसे लंबे सिलसिले की शूटिंग