बिग बॉस 13 से निकलने के बाद पारस छाबड़ा अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस शो में पारस अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। उनकी दुल्हन बनने के लिए इस शो के अंदर कई लड़कियों ने हिस्सा लिया है। पारस के साथ समय बिताने के लिए ये लड़कियां एक-दूसरे से झगड़ती हुई भी दिखाई देती हैं। एक बार फिर से शो के अंदर मौजूद चार लड़कियां पारस छाबड़ा के लिए आपस में लड़ गई हैं।
पारस के साथ समय बिताने के लिए आपस में लड़ीं तीन लड़कियां, एक-दूसरे के कैरेक्टर पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'मुझसे शादी करोगे' से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में मौजूद चारों लड़कियां पारस छाबड़ा के साथ समय बिताने के लिए एक-दूसरे से लड़ने लगती हैं। इतना ही नहीं देखते ही देखते ये चारों लड़कियां एक-दूसरे के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने लगती हैं। दरअसल बीते शुक्रवार को 'मुझसे शादी करोगे' में गौतम गुलाटी पहुंचे। यहां उन्होंने शो के अंदर नया ट्विस्ट खोला।
गौतम गुलाटी ने शो में आकर बताया कि अब शहनाज गिल और पारस छाबड़ा पूरा समय घर में मौजूद नहीं रहेंगे। कंटेस्टेंट्स को पारस-शहनाज के साथ समय बिताने के लिए उसे कमाना होगा। इसी वजह से पारस के साथ समय बिताने के लिए हिना, संजना गलरानी और जसलीन मथारू का झगड़ा हो जाता है। पारस के साथ समय बिताने के लिए हिना कहती हैं कि, 'पारस को वही लड़कियां चाहिए जो हर किसी के साथ ना रहती हो। जो आसानी से एवेलेबल होती हैं वो नहीं।'
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
हिना की ये बाद सुनकर संजना गलरानी भड़क जाती हैं। उन्हें हिना के 'ईजली एवेलेबल' वाले कमेंट से परेशानी होती है और संजना उनपर चिल्लाने लगती हैं। वहीं जसलीन मथारू भी गुस्सा होती हैं। जसलीन गुस्से में संजना गलरानी से कहती हैं कि अभी अपने कैरेक्टर पर बात आई तो बड़ी मिर्ची लगी है। जब मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाई तब कुछ नहीं। मेरे कैरेक्टर का क्या ?गौरतलब है कि शो की शुरुआत से ही जसलीन मथारू और संजना गलरानी काफी बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि जब जसलीन ने शो में एंट्री ली थी तो पारस उन्हें देखकर बहुत खुश हुए ऐसे में अब जसलीन मथारू और पारस छाबड़ा काफी नजदीक आ गए हैं। इन दोनों की नजदीकियों से 'मुझसे शादी करोगे' की कंटेस्टेंट अंकिता श्रीवास्तव भी काफी परेशान हुई थीं। दरअसल बीते दिनों 'मुझसे शादी करोगे' में पारस छाबड़ा और जसलीन मथारू ने 'काला चश्मा' गाने पर परफॉर्मेंस दी। इन दोनों की परफॉर्मेंस को जहां सभी कंटेस्टेंट काफी मजे से ले रहे थे तो वहीं अंकिता श्रीवास्तव इन दोनों की केमेस्ट्री को देखकर काफी परेशान हो रही थीं। अपनी परेशानी को उन्होंने पारस के साथ साझा भी किया था।
पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो लीक, डांस करते नजर आए रणबीर - आलिया