फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी के सितारों ने जमकर खेली होली, 'रंग मलंग' के स्पेशल एपीसोड्स आज से दिखेंगे छोटे परदे पर

Sat, 07 Mar 2020 04:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Tv Celebs Holi at Holi Special Rang Malang Programme Episodes Will Telecast on 07 march Evening
श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पार्टी नाइट 'सलाम-ए-इश्क' के लिए टीवी जगत की हस्तियों को एक साथ लाने के बाद जी टीवी अब एक और स्पेशल एपिसोड लेकर आया है। इस बार जश्न होली का होगा जहां सारे टॉप टीवी स्टार्स इस जबर्दस्त पार्टी में शामिल होकर रंग जमाएंगे। रंग मलंग नाम के इस इस कार्यक्रम में दर्शकों को बड़े से बड़े टीवी एक्टर्स देखने को मिलेंगे, जिनमें जी टीवी के स्टार्स - श्रिति झा, शब्बीर अहलूवालिया, श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर शामिल हैं।

Tv Celebs Holi at Holi Special Rang Malang Programme Episodes Will Telecast on 07 march Evening
श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके अलावा मुग्धा चाफेकर, कृष्णा कौल, रीम शेख, सेहबान अजीम, कनिका मान, निशांत सिंह मलकानी, अंजुम फकीह, रेहना पंडित, मनित जौरा, मेघा रे, श्वेता महादिक, रूही चतुर्वेदी के अलावा रश्मि देसाई, रवि दुबे और सनम जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। शूट के दौरान इन सितारों ने न सिर्फ होली खेली, बल्कि कुछ जबर्दस्त धमाल भी किए। कुंडली भाग्य के करण यानी धीरज धूपर और प्रीता यानी श्रद्धा आर्य ने तो बिना किसी रिहर्सल के ही रंग जमा दिया।

Tv Celebs Holi at Holi Special Rang Malang Programme Episodes Will Telecast on 07 march Evening
श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'देखो ना' और 'टिप टिप बरसा' जैसे रोमांटिक गानों पर श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर की जबर्दस्त केमिस्ट्री उनके एक्ट की सबसे बड़ी हाइलाइट थी। इतना ही नहीं उनके जबर्दस्त एक्सप्रेशन्स और शानदार डांस मूव्स ने शूटिंग के वक्त मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Celebs Holi at Holi Special Rang Malang Programme Episodes Will Telecast on 07 march Evening
श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपने एक्ट के बारे में बताते हुए श्रद्धा आर्य कहती हैं, 'मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि बारिश वाले सीक्वेंस और पानी के बीच यह एक चुनौती भरी परफॉर्मेंस थी। लेकिन 'रंग मलंग' में हमने बहुत मस्ती भी की। असल में हमारे पास रिहर्सल करने का वक्त ही नहीं था लेकिन हमारे बीच आपसी समझ के चलते धीरज और मैंने पूरा डांस सीक्वेंस बड़ी आसानी से कर लिया।' 'रंग मलंग' के स्पेशल एपिसोड्स का प्रसारण शनिवार 7 मार्च को शाम 6:30 बजे और रविवार 8 मार्च को शाम 7 बजे जी टीवी पर किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed