टीवी सीरियल्स की दुनिया को और रंगीन बनाने के लिए इनके निर्माता और निर्देशक इनमें अक्सर ट्विस्ट लाते रहते हैं। इन ट्विस्ट की वजह से ही यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सबके पसंदीदा शो 'अनुपमा' में अनुज और अनुपमा के हनीमून का ट्रैक दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु और नील के बीच एक बहुत बड़ी दरार पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। आइए जानते आज आपके पसंदीदा शोज में क्या दिखाया जाने वाला है।
TV Serial Daily Updates: 'अनुपमा' में पाखी के प्यार की एंट्री से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' में सम्राट की मौत तक, यहां पढ़िए सीरियल्स के अप्डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
अनुपमा और अनुज की शादी होने के बाद जब से शाह हाउस से अनुपमा की विदाई हुई है, तब से घर में घमासान मचा हुआ है। जहां एक तरफ अनुपमा-अनुज का हनीमून चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ काव्या ने वनराज के मुंह पर तलाक के कागज फेंक के मारे हैं। काव्या ने एलान कर दिया है कि अब वह अनिरुध (अपने पहले पति) के साथ बिजनेस करने जा रही है, जो बात बा को बिल्कुल नहीं भा रही है। काव्या और बा के बीच की अनबन दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा शो में पाखी के जरिए इंटर कास्ट लव रिलेशन का ड्रामा लाए जाने की तैयारी भी की जा रही है। जी हां, शो में जल्द ही पाखी के लवर की एंट्री होने वाली है।
गुम हैं किसी के प्यार में
स्टार प्लस के सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' में इस समय सई, विराट और सई के पुराने आशिक जगताप के बीच की जंग दिखाई जा रही है। जगताप, सई के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। सई जेल से छूटकर 'चौहाण निवास' पहुंचती है, तो उसके पीछे-पीछे जगताप भी वहां पहुंच जाता है। विराट के मना करने के बाद भी वह उसके घर में घुसा चला आता है और विराट के घर वालों को भी खूब धमकाता है। सई को धमकी देते हुए वह उससे मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपये की मांग करता है। दरअसल, जगताप ने सई पर उसकी भाई के मौत का इल्जाम लगाया था। इसके अलावा ही सीरियल में आने वाले समय में सम्राट की मौत का ट्रेक दिखाया जाने वाला है।
इमली
'इमली' में इस समय प्रेग्नेंसी का ट्रक दिखाया जा रहा है, जिसकी वजह से आर्यन के परिवार के कुछ लोग बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसी के कारण वह इमली को लगातार नुक्सान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, नीला एक बार फिर इमली के खाने में कुछ मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। जहां एक तरफ घर में सबको इमली के प्रेग्नेंट होने की बात पता चलती है, वहीं दूसरी तरफ हॉस्पिटल में आर्यन को इस बात की जानकारी मिलती है कि आर्यन कभी बाप नहीं बन सकता। आने वाले दिनों में एक बार फिर आर्यन और इमली के बीच में मनमुटाव देखने को मिल सकता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
वर्षो से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली इस कहानी में इस समय अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी दिखाई जा रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजरी सबसे अभिमन्यु के अडॉप्शन का सच छुपाने की कोशिश कर रही है लेकिन जल्द ही सबके सामने इस राज से पर्दा हट जाएगा। इसके साथ इस टीवी सीरियल में अब यह भी दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु का सबसे प्यारा भाई नील उसका ही दुश्मन बन जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गोयंका हाउस में हर कोई आरोही की शादी की प्लानिंग में व्यस्त रहेगा।