फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serial: एक ही सीन पर हफ्ते निकाल दे रहे इन टीवी सीरियल्स के मेकर्स, 'कल देखें' के नाम पर हो रहा मजाक

Wed, 02 Feb 2022 03:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Feb 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
TV Serial  Makers Spending a Week on the Same Scene Bade Achhe lagte hain 2, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Imli Continues same Story Plot for weeks
Tv Serials - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी के आने के बाद से बड़े पर्दे की फिल्मों के कंटेंट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कल मेकर्स रियल स्टोरी या घटना पर आधारित फिल्में बनाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि छोटे पर्दे पर इसका उल्ट हो रहा है। टीवी धारावाहिक को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां मेकर्स का ध्यान कंटेंट की बजाए केवल टॉप टीआरपी सीरियल्स की सूची में जगह बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। यही कारण है कि वह एक ही सीन पर हफ्ते निकाल दे रहे हैं और 'कल देखें' के नाम पर अपने दर्शकों के साथ मजाक कर रहे हैं। 

TV Serial  Makers Spending a Week on the Same Scene Bade Achhe lagte hain 2, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Imli Continues same Story Plot for weeks
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 
बीते कुछ दिनों से टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ड्रामा चल रहा है। बता दें कि शो में नवंबर महीने से ही दोनों की शादी की बातें शुरू हो गई थीं। पहले पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी होने वाली थी। लेकिन एक ट्विस्ट के बाद बात कोर्ट मैरिज तक जा पहुंची। वहीं हालिया अपडेट के मुताबिक अब दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। यानी पिछले तीन महीनों से मेकर्स एक ही प्लाट पर कहानी को भूनने की कोशिश कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस धारावाहिक के दर्शक बोर होने लगे हैं।

TV Serial  Makers Spending a Week on the Same Scene Bade Achhe lagte hain 2, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Imli Continues same Story Plot for weeks
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
आदित्य की किडनैपिंग ने सीरियल इमली की रेटिंग को बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से मेकर्स इसी ट्रैक को काफी समय से ऊपर-नीचे करते जा रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स  इस धारावाहिक में बरसों से चले आ रहे ट्रेंड को ही भूनाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें आदित्य और आर्यन दोनों को ही इमली पसंद आने लगती है और तीनों के बीच लव टायंगल बन जाता है। शायद सही कारण है कि इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद भी यह धारावाहिक टीआरपी की सूची में 10वां स्थान ही हासिल कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Serial  Makers Spending a Week on the Same Scene Bade Achhe lagte hain 2, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Imli Continues same Story Plot for weeks
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल इस बार टीआरपी चार्ट में तीसरे नबंर पर है। सीरियल की कहानी में विराट अपनी तबाही की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। फैंस चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर आ जाए। लेकिन मेकर्स सस्पेंस बनाए रखने और लोगों को सीरियल से बांधे रखने के लिए विराट की राह पर कांटे बिछाते जा रहे हैं।

विज्ञापन
TV Serial  Makers Spending a Week on the Same Scene Bade Achhe lagte hain 2, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Imli Continues same Story Plot for weeks
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े अच्छे लगते हैं 2
बीते दो हफ्ते से कल देखिए-कल देखिए के नाम पर इस धारावाहिक ने तमाशा बना रखा है। दरअसल सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में पिछले कुछ दिनों से प्रत्येक दिन 'कल देखिए' में राम का एक्सिडेंट वाला सीन दिखाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से अब दर्शक बोर हो गए हैं। इसके अलावा इस सीरियल का प्रीकैप वाला फॉर्मेट भी दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। शायद यही कारण है कि यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed