{"_id":"630efb571cdade2318022be7","slug":"urfi-javed-indirect-dig-ex-boyfriend-paras-kalnawat-calls-him-toxic-in-fans-interaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: उर्फी जावेद ने EX-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को बताया- ‘टॉक्सिक’! फैन के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने EX-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को बताया- ‘टॉक्सिक’! फैन के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपने फैशन सेंस की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता पारस कलनावत के साथ अपने रिश्ते की वजह भी उर्फी खूब चर्चा में रही हैं और एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जिसमें एक फैन के सवाल पर उर्फी ने पारस कलनावत को निशाने पर लिया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
इस सेशन के दौरान एक फैन ने उर्फी जावेद का तारीफ करते हुए उनसे पूछा कि पीने का पानी छोड़कर चमकती स्किन का क्या राज है? इस पर उर्फी ने जो जवाब दिया था, उसने सबको हैरान कर दिया। माना गया है कि उर्फी ने अपने इस जवाब से एक्स बॉयफ्रेंड पारस को निशाने पर लिया है। उर्फी ने कहा, 'एक टॉक्सिक आदमी को डेट करो। जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का होगा उतना आप रोएंगे और रोने का बाद का जो ग्लो होता है वो और कहीं से आ ही नहीं सकता।'
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने पारस से ब्रेकअप की वजह बताई थी। उर्फी ने कहा था कि पारस कलनावत एक बच्चा था। वह काफी ज्यादा पजेसिव था। उसने मेरे नाम पर तीन टैटू बनवाए थे और ऐसा करके वह बार-बार मुझे रिझाने की कोशिश करता था। लेकिन ऐसी हरकतें कौन करता है, वो भी तब जब आपका रिश्ता टूट चुका हो।' इस दौरान उर्फी ने ये भी दावा किया था कि पारस की वजह से ही उन्हें सीरियल 'अनुपमा' में कास्ट नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत एक साथ स्टार प्लस के सीरियल 'मेरी दुर्गा' में नजर आए थे। इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। उर्फी और पारस कुछ समय बाद ही अलग हो गए। बीते दिनों, दोनों 'झलक दिखला जा' की पार्टी में टकराए थे। दावा किया गया कि इस पार्टी में दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।