{"_id":"5ab5f8664f1c1bc0078b6d43","slug":"varun-dhawan-to-sponsor-super-dancer-2-contestant-ritik-diwaker-studies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर डांसर-2: कानपुर के रितिक दिवाकर की पढ़ाई का खर्च उठाएगा बॉलीवुड का यह सुपरहिट हीरो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सुपर डांसर-2: कानपुर के रितिक दिवाकर की पढ़ाई का खर्च उठाएगा बॉलीवुड का यह सुपरहिट हीरो
Sat, 24 Mar 2018 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ritik Diwaker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर-2' के फाइनल में पहुंच चुके कानपुर के रितिक दिवाकर की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आगे आए हैं। एक्टर ने ऐलान किया है कि वह रितिक की पढ़ाई या डांस की ट्रेनिंग में होने वाला खर्च उठाएंगे।
2 of 5
Ritik Diwaker
वरुण धवन 'सुपर डांसर-2' में अपनी फिल्म 'अक्टूबर' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। शो के फिनाले एपिसोड में पहुंचे वरुण रितिक की परफॉर्मेंस से बहुत प्रभावित हुए। जब उन्हें रितिक के घर की माली हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने कंटेस्टेंट की मदद करने का फैसला किया। वरुण धवन ने कहा, 'मैं इस शो को सोशल मीडिया पर फॉलो करता हूं। मैंने रितिक की कुछ परफॉर्मेंसेज भी देखी हैं।'
3 of 5
Ritik Diwaker
10 साल के रितिक कानपुर के इमलीपुर गांव में रहते हैं। उनके पिता गौरीशंकर विकलांह हैं और मां प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चलाती हैं। रितिक को बचपन से ही डांस करने का शौक है। एक बार जब वह वाटर पार्क में स्टेज पर डांस कर रहे थे, तब उनकी परफॉर्मेंस से श्री विनायक डांस एकैडमी के योगेश कुशवाहा इतने प्रभावित हुए कि उन्हें फ्री में डांस ट्रेनिंग देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ritik Diwaker
बता दें कि 'सुपर डांसर-2' के दौरान ही रितिक के घर चोरी हो गई थी। घर की हालत पहले ही खराब थी। ऐसे में शो पर बतौर मेहमान बनकर आए बादशाह, राघव, रित्विक धंजानी, वरुण धवन समेत सोनी टीवी ने इस कंटेस्टेंट की मदद करने का फैसला किया। किसी ने रितिक के घर की छत के लिए पैसे दिए तो किसी ने टीवी, वॉशिंग मशीन जैसी जरूरी चीजें गिफ्ट कर दीं।
विज्ञापन
5 of 5
Ritik Diwaker
'सुपर डांसर-2' के फिनाले एपिसोड में रितिक ने 'बुलेया', 'दिल दिया गल्लां' और फिल्म 'दंगल' के टाइटल ट्रैक पर डांस परफॉर्मेंस दी। बता दें कि रितिक दिवाकर शो के चार फाइनलिस्ट्स में से एक हैं। उनके अलावा आकाश थापा, बिशाल शर्मा और वैष्णवी प्रजापति भी ट्रॉफी की रेस में हैं। विजेता का फैसला दर्शकों की लाइव वोटिंग के आधार पर होगा। फिनाले एपिसोड के लिए गेस्ट, जज और कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस की शूटिंग हो चुकी है और वोटिंग वाला हिस्सा लाइव प्रसारित होगा। फिनाले एपिसोड शनिवार रात टेलीकास्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।