{"_id":"641f2a81f4470922930469c7","slug":"vivian-dsena-became-father-two-month-old-daughter-after-secret-wedding-with-nouran-aly-know-the-inside-story-2023-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivian Dsena: गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने से छुपा रखी थी यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Vivian Dsena: गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने से छुपा रखी थी यह बात
टीवी के जाने माने अभिनेता विवियन डीसेना रील लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से नौरान एली से शादी रचा ली है। नौरान मिस्त्र की रहने वाली हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, अब एक बार फिर विवियन काफी चर्चा में हैं।
2 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : Social Media
एक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि वह पिता बन चुके हैं। जी हां, विवियन और नौरान माता-पिता बन गए हैं। कपल की दो महीने की बेटी है। एक मीडिया संस्थान के सूत्र के हवाले से पता चला है कि दोनों की एक बच्ची है। सूत्र ने बताया, 'नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें शेयर करती हैं। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं।'
3 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विवियन डीसेना के साथ काम कर चुके उनके को-एक्टर ने इस खबर की पुष्टि की है साथ ही यह भी कहा है कि उनका नाम हर हाल में गुप्त रखा जाए। उन्होंने बताया कि एक्टर ने बच्ची के बारे में किसी को भी न बताने का फैसला किया है। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी नौरान भी उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह विवियन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और आखिर में कपल ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद 18 दिसंबर साल 2021 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : सोशल मीडिया
विवियन डीसेना एक बार फिर अपने नए शो के साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह जल्द ही नए शो में दिखाई देंगे। एक्टर यह शो सोशल मैसेज पर आधारित होगा। इस शो में विवियन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। शो अप्रैल में टीवी पर दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।