दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। भारत में भी अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई है जिसकी वजह से कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच कई सितारों की विदेश में फंसे होने की खबरें आ रही हैं। इस लिस्ट में 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री अदिति भाटिया ने एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है।
कोरोना की वजह से विदेश में फंसी 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री, खुद को घर में कैद कर ऐसे बिता रहीं वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभा चुकी हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भारत में रेल और हवाई यातायात 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में ये अभिनेत्री अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी खुद वीडियो साझा करके दी।
अदिति ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदिति रोजाना का रुटीन फॉलो करते दिख रही हैं। साथ ही ये भी दिखाया है कि घर में कैद होकर इस वक्त वह कितनी बोर हो गई हैं। वीडियो साझा करते हुए अदिति ने लिखा- 'क्लारंटीन ने मुझे ऐसा कर दिया। फिलहाल आप लोग मुझे टिक टॉक पर जरूर फॉलो करें।'
quarantine got me like Btw, Go and follow me on tik tok 🥰
A post shared by Aditi Bhatia 🎭 (@aditi_bhatia4) on
अदिति 'ये है मोहब्बतें' के बाद टीवी पर 'खतरा खतरा खतरा' शो में बतौर सेलिब्रिटी मेहमान भी नजर आई थीं। आपको बता दें, इस वक्त आम हो खास हर कोई घर पर ही है। सभी सितारे प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारें लाइव जाकर फैंस के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं।
कोरोना की वजह से फिल्मों और कई सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है। खास बात है कि इस बीच कलर्स ने 'बिग बॉस 13' का प्रसारण दोबारा शुरू कर दिया है। ये शो 'मुझसे शादी करोगे' के शो के बंद होने के बाद दोबारा शुरू हुआ। बिग बॉस के दोबारा टेलीकास्ट से फैंस बेहद खुश हैं।
करण जौहर के शो में ऐश्वर्या के बारे में ऐसी बात बोल गए थे इमरान हाशमी, मांगनी पड़ गई थी माफी