फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘तेरे इश्क में’ के लिए ऐसा रहा रविवार, तीन दिनों में इतनी हुई कुल कमाई

Sun, 30 Nov 2025 09:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 30 Nov 2025 09:02 PM IST
सार

Tere Ishk Mein Collection Day 3: धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए रविवार को कैसा रहा कलेक्शन…

विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush And Kriti Sanon Movie Collect Good Numbers On Sunday
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला

साल 2025 रोमांटिक लव स्टोरीज का साल रहा है। ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी लव स्टोरीज के बाद अब ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए रविवार को कैसा रहा फिल्म का हाल…

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush And Kriti Sanon Movie Collect Good Numbers On Sunday
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम

रविवार को इतनी हुई कमाई
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यही कारण है कि तीन दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। अब तीसरे दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक ‘तेरे इश्क में’ ने सैकनिल्क के मुताबिक, 18.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात तक इसके बढ़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपए हो गया है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush And Kriti Sanon Movie Collect Good Numbers On Sunday
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने की थी अच्छी शुरुआत
28 नवंबर को रिलीज हुई ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन 16 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई और भी बढ़ी है। तीसरे दिन फिल्म ने अब तक 18.75 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म 51.75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush And Kriti Sanon Movie Collect Good Numbers On Sunday
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स

‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ से है मुकाबला
‘तेरे इश्क में’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ से चुनौती मिल रही है। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में ‘तेरे इश्क में’ के आगे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। ‘गुस्ताख इश्क’ ने तीसरे दिन रविवार को जहां सिर्फ 18 लाख रुपए की कमाई की। वहीं ‘जूटोपिया 2’ ने 3.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में तीन दिनों में जहां ‘गुस्ताख इश्क’ ने सिर्फ 1.13 करोड़ रुपए कमाए। वहीं ‘जूटोपिया 2’ ने 8.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि ‘तेरे इश्क में’ ने तीन दिनों में 51.75 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 Dhanush And Kriti Sanon Movie Collect Good Numbers On Sunday
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
आनंद एल राय ने किया है निर्देशन
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ एक जुनूनी लव स्टोरी है। फिल्म में प्यार, दर्द और जुनून देखने को मिलता है। फिल्म में धनुष और कृति के अलावा प्रकाश राज और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed