फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट साझा कर बताया पल्लवी जोशी का हाल, कहा- 'पैर पर चढ़ गई थी कार'

Wed, 18 Jan 2023 12:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Jan 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files director Vivek Agnihotri shares health update of her wife Pallavi Joshi After accident
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ बीते दिनों एक हादसा हो गया था। हैदराबाद में हुए एक्सीडेंट के बाद वह घायल हो गई थीं। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा तब हुआ जब वह वहां पर अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रही थीं। वहीं, अब उनके पति और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर फैंस को न सिर्फ धन्यवाद कहा, बल्कि उनकी तबियत के बारे में जानकारी भी दी।

The Kashmir Files director Vivek Agnihotri shares health update of her wife Pallavi Joshi After accident
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : social media

हाल ही में, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी पल्लवी के तबियत की खैर-खबर फैंस संग साझा की। विवेक ने लिखा, 'पल्लवी जोशी की तरफ से मैं उनके सभी फैंस और शुभचिंतकों को उनकी चिंता करने लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कार उनके पैर पर चढ़ गई थी। ऐसे में उनकी हड्डी टूट गई और इसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा, लेकिन आज वह हिम्मत करके अपना शॉट देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंची और लंगड़ाकर चल रही थीं, जिससे शो जारी रहना चाहिए।' 
 

On behalf of #PallaviJoshi, I’d like to thank all her well-wishers and fans for their concern. While shooting, a car ran over her foot. The bone will take its long course to heal but she limped back today to sets to give her shot. Show must go on. 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/tFGRHm0uu0

— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 18, 2023 

The Kashmir Files director Vivek Agnihotri shares health update of her wife Pallavi Joshi After accident
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी - फोटो : social media

बता दें कि विवेक के इस पोस्ट के बाद फैंस को पल्लवी की हेल्थ के बारे में पता चला। वहीं, फैंस इस पर कमेंट कर पल्लवी के जल्द ठीक होने की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाइए पल्लवी।' एक और यूजर ने लिखा, 'सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि आप सेट पर वापस आ गई हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम करके दिखाएंगे।'

Pathaan: बजरंग दल की धमकी के बाद गुजरात मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन को सता रहा डर! सुरक्षा के लिए CM से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files director Vivek Agnihotri shares health update of her wife Pallavi Joshi After accident
पल्लवी जोशी - फोटो : social media

आपको बता दें कि पल्लवी के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब शूटिंग सेट पर एक गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी। उस गाड़ी ने पल्लवी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से उन्हें चोटें आईं। इसके तुरंत बाद उन्होंने उस सीन को शूट किया और फिर डॉक्टर के पास मरहम-पट्टी करवाने के लिए गईं। अब पल्लवी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मुकेश अंबानी का सहारा, मां के कैंसर के इलाज में कर रहे मदद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed