{"_id":"68e93092dd3e9d926d0a57ec","slug":"varun-dhawan-janhvi-kapoor-movie-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-day-9-box-office-collection-2025-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी ‘सनी संस्कारी…’, की कमाई, जानिए शुक्रवार के दिन क्या रहा फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी ‘सनी संस्कारी…’, की कमाई, जानिए शुक्रवार के दिन क्या रहा फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:45 PM IST
सार
SSKTK Day 9 Box Office: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आज शुक्रवार के दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। जानिए नौवें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को थिएटर्स में रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं। आज शुक्रवार यानी की नौवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। वरुण धवन और जान्हवी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की थी, लेकिन अब ये फीकी पड़ती दिख रही है।
2 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
नौवें दिन फिल्म की कमाई
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रॉम-कॉम फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आज शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन नहीं किया। फिल्म ने ताजा रिपोर्ट की मुताबिक नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर पर 1.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी देर रात फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। वहीं फिल्म ने गुरुवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ये दिखा रहा है कि फिल्म ने आज कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है।
3 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
जानें कुल कलेक्शन
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 42.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने एक हफ्ते तक वर्ल्डवाइड 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब इस वीकएंड फिल्म के ओवरऑल कमाई में बढ़त देखने को मिल सकती है।
फिल्म के बारे में
फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।
SSKTK फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।