वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में अभिनेता के एक्शन अवतार में दिखने का दावा किया गया था, बावजूद इसके यह एक अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की, जबकि फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म अगर क्रिसमस की छुट्टियों का लाभ नहीं उठा पाई तो इस हिसाब से यह फ्लॉप होने की ओर अपने कदम बढ़ा देगी। वैसे भी वरुण धवन के प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। उनकी पिछली पांच फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म हिट हुई है। आइए जानते हैं वरुण धवन का पिछले पांच वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है। इस दौरान रिलीज हुई फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
Varun Dhawan: बॉक्स ऑफिस पर वरुण फेल, पिछले पांच वर्षों में दी सिर्फ एक हिट फिल्म, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
Varun Dhawan Box Office Performance: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है। आइए जानते हैं वरुण धवन ने पिछले पांच वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
भेड़िया
साल 2022 में वरुण की फिल्म 'भेड़िया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। सैकनिल्क के मुताबिक अमर कौशिक के निर्देशन में हॉरर कॉमेडी फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस से 94.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 68.99 करोड़ रुपये जोड़े। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा।
Baby John Day 1 Collection: पहले दिन ही 'बेबी जॉन' का हुआ बंटाधार, ओरिजनल फिल्म 'थेरी' जितनी भी नहीं हुई कमाई
जुग जुग जियो
जून 2022 में वरुण की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ आई। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया था। फिल्म में वरुण धवन के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएं। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से दुनियाभर में 139.5 करोड़ का कलेक्शन किया और भारत से इसने 85.41 करोड़ रुपये जुटाए। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया।
Baby John Review: आईपीएस होने की तौहीन करती वरुण धवन की खराब फिल्म, 2024 इसके लिए भी याद रह जाएगा
स्ट्रीट डांसर 3डी
साल 2020 में वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाई गई थी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। प्रभु देवा और नोरा फतेही भी इसका हिस्सा बनें, लेकिन यह ना तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाई और ना ही समीक्षकों ने इसकी सराहना की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और भारत से 74.22 करोड़ रुपये बटोरे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
कलंक
साल 2019 में वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ आई। यह फिल्म एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ सिनेमाघरों में उतरी। 150 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दुनियाभर में 146.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और भारत से 84.60 कमाए।