फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: श्री राम-सीता पर किए ट्वीट को लेकर विवादों में फंसे विक्रांत, वकील के साथ अभिनेता की चैट वायरल

Wed, 21 Feb 2024 09:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Feb 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey recently faced the Trolling of netizens after controversial post shared by him back in 2018
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 में आई '12वीं फेल' फिल्म ने अभिनेता विक्रांत मैसी के करियर को एक नया मोड़ दिया है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की बल्कि हर वर्ग के दर्शकों से इसे प्यार और सराहना मिली। फिल्म में अपने किरदार के लिए विक्रांत ने फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। हालांकि, तमाम लोकप्रियता के बाद अब अभिनेता विवादों में फंस गए हैं। अभिनेता की एक चैट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने श्री राम-सीता को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था।

Vikrant Massey recently faced the Trolling of netizens after controversial post shared by him back in 2018
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी को दर्शकों की सराहना के बाद अब उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता की साल 2018 की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने श्री राम और सीता को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी थी, लेकिन माफी मांगने से कुछ घंटे पहले मुंबई के एक वकील के साथ अभिनेता की बातचीत के स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर सामने आए हैं।

Box Office Collection: 60 करोड़ के पार पहुंची 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें फाइटर-लाल सलाम का हाल

Vikrant Massey recently faced the Trolling of netizens after controversial post shared by him back in 2018
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों यह विवाद तब शुरू हुआ है, जब विक्रांत के पुराने ट्वीट दर्शकों के सामने आए हैं। इस ट्वीट में अभिनेता ने देवी सीता का एक कार्टून चित्र साझा किया, जिसमें  उन्होंने भगवान राम से कहा था कि उन्हें खुशी है कि उनका अपहरण रावण ने किया था, न कि उनके "भक्तों" ने।


विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey recently faced the Trolling of netizens after controversial post shared by him back in 2018
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "आधे पके आलू और आधे पके राष्ट्रवादी केवल पेट में दर्द पैदा करेंगे।" अभिनेता के इस पुराने पोस्ट के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने धर्म का मजाक उड़ाने पर अभिनेता को जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। यही नहीं, इस ट्वीट के बाद अब मुंबई के एक वकील के साथ विक्रांत की चैट भी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Vikrant Massey recently faced the Trolling of netizens after controversial post shared by him back in 2018
विक्रांत मैसी-राइज - फोटो : यूट्यूब

 महाराष्ट्र भाजपा के सोशल मीडिया कानूनी सलाहकार विभाग के प्रमुख वकील आशुतोष दुबे ने विक्रांत को एक संदेश भेजा था कि उनकी वायरल ट्वीट लोगों को काफी निराश कर रही है। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "ट्वीट के मतलब को गलत समझा गया और इसे धर्म के साथ जोड़ा जा रहा है, जो कि बहुत ही गलत है।" अभिनेता ने जवाब दिया, "आप इसे विषय से बाहर कर रहे हैं। इसका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन हां, मैं मानता हूं कि इसे आसानी से गलत समझा जा सकता है और ऐसा लगता है कि ऐसा ही हुआ है।"


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed