सब्सक्राइब करें

Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी ने 38 घंटों तक किया काम, दीपिका पादुकोण की मांग पर रखी राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

Wamiqa Gabbi Worked For 38 Hours: 'भूल चूक माफ' की अभिनेत्री वामिका गब्बी ने बताया है कि उन्होंने बिना किसी को बताए लंबी शिफ्ट में काम किया। उन्होंने दीपिका पादुकोण की मांग पर भी बात की।
 

विज्ञापन
Wamiqa Gabbi worked for 38 hours her take on Deepika Padukone demand for shooting hours
वामिका गब्बी, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा के सेट पर आठ घंटे काम करने की मांग की। कथित तौर पर, फिल्म निर्माता ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें फिल्म 'स्पिरिट' से हटना पड़ा। हालांकि, इस मामले ने एक नई बहस को जन्म दिया है। कई अभिनेताओं ने लंबे समय तक काम करने के बारे में अपने विचार रखे हैं। अब इस मामले पर वामिका गब्बी ने भी कुछ कहा है। आइए जानते हैं। 

Trending Videos
Wamiqa Gabbi worked for 38 hours her take on Deepika Padukone demand for shooting hours
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

वामिका ने 38 घंटों तक किया काम
वामिका गब्बी के मुताबिक उन्होंने लगातार 38 घंटे काम किया है। यह तब हुआ जब वह 'मॉडर्न लव: मुंबई' और 'जुबली' की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में 'भूल चुक माफ' में राजकुमार राव के साथ नजर आईं अभिनेत्री ने जूम के साथ बातचीत के दौरान यह बात कबूल की। उन्होंने अपने फिल्म निर्माताओं को बताए बिना 38 घंटे काम किया। उन्होंने कहा 'मैंने तीन शिफ्टों में 38 घंटे भी काम किया है। मैं इसे खुशी से कर रही हूं क्योंकि यह मेरे करियर की शुरुआत है और मेरे पास इसे करने के लिए पूरी ऊर्जा है। मुझे जो भी मिल रहा है, मैं उसे खुशी-खुशी कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Wamiqa Gabbi worked for 38 hours her take on Deepika Padukone demand for shooting hours
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम

वामिका के पास नहीं हैं परिवारिक जिम्मेदारी
वामिका गब्बी ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर कहा कि उनके सिर पर कोई जिम्मेदारी नहीं है, जिससे वह काम कर पाती हैं। वह अपने करियर के इस पड़ाव पर अपने और अपने प्रियजनों के लिए कमाई करके खुश हैं। उन्होंने कहा 'मैं इस पड़ाव पर ऐसा कर सकती हूं क्योंकि मैं आजाद हूं और मुझ पर कोई पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं है।' 

यह खबर भी पढ़ें:  Wamiqa Gabbi: रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंस गई थी 'भूल चूक माफ', वामिका गब्बी बोलीं- मैं टूट सकती थी

Wamiqa Gabbi worked for 38 hours her take on Deepika Padukone demand for shooting hours
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम

जंगल में करनी पड़ी शूटिंग
वामिका गब्बी ने याद किया कि कैसे कभी-कभी निजी कारणों से शूटिंग रद्द हो जाती है। उन्होंने कहा 'कुछ सेट मानवीय कहानियां बताते हैं।' उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बिना वैनिटी वैन के जंगल में शूटिंग करने के लिए कहा गया था और वह सहमत हो गईं क्योंकि इससे उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में तरक्की मिलेगी।

विज्ञापन
Wamiqa Gabbi worked for 38 hours her take on Deepika Padukone demand for shooting hours
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

फिल्म निर्माताओं को नहीं बताया
वामिका गब्बी ने विशाल भारद्वाज या विक्रमादित्य मोटवानी को लंबे समय तक काम करने के बारे में नहीं बताया। 
अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया और कहा कि वह बस दो सेटों के बीच आने-जाने के लिए उत्साहित थीं, भले ही इसके लिए उन्हें दिन और रात में भी शूटिंग करनी पड़ती। 
दिनेश विजन की 'भूल चुक माफ' के बाद वामिका का अगला बड़ा प्रोजेक्ट अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की 'भूत बंग्ला' है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed