इतिहास सिर्फ बीते वक्त की कहानी नही, बल्कि वो नींव है जिस पर आज की दुनिया खड़ी है। अगर अतीत के पन्ने कुछ अलग तरीके से लिखे जाते, तो शायद हमारा आज भी बिल्कुल अलग होता। राजाओं की दूरदर्शिता, क्रांतिकारियों का जुनून और योद्धाओं के बलिदान ने हमें वो पहचान दी है, जिस पर हम गर्व करते हैं। कुछ ऐतिहासिक शो ऐसे हैं जो समय की धूल झाड़कर बीते दौर को न सिर्फ जीवंत कर देते हैं, बल्कि हमें उसकी गहराइयों से भी परिचित कराते हैं। तो आइए, एक रोमांचक सफर पर चलते हैं और उन पांच ऐतिहासिक शो की दुनिया में डूबते हैं, जो अतीत को नए अंदाज में पेश करते हैं और हमें अपनी विरासत से जोड़ते हैं:
5 Best Historical Shows: औरंगजेब से पहले बाबर की कहानी भी रही सुपरहिट, आपने देखे ये पांच ऐतिहासिक ओटीटी शो?
5 Best Historical Shows: 'छावा' के बाद अगर आपका ऐतिहासिक ड्रामा देखने का इन दिनों मन हो रहा है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ऐसे शोज मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबर की वीरगाथा – ‘द एम्पायर’ का शाही सफर (जियो हॉटस्टार)
अगर आपको राजाओं की जंग, सत्ता का खेल और इतिहास के वीर किस्से रोमांचित करते हैं, तो ‘द एम्पायर’ एक भव्य अनुभव लेकर आया है। एलेक्स रदरफोर्ड की प्रसिद्ध किताब 'एम्पायर ऑफ द मुगल' से प्रेरित यह श्रृंखला मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर की अनसुनी कहानी कहती है। एक साधारण राजकुमार से विशाल साम्राज्य के शासक बनने तक की उसकी संघर्ष और विजय से भरी यात्रा में शाही साजिशें, रोमांचक युद्ध और सत्ता के दांव-पेंच शामिल हैं। मिताक्षरा कुमार के निर्देशन में बनी इस शानदार गाथा में कुणाल कपूर योद्धा-राजा बाबर की भूमिका में हैं, जबकि शबाना आजमी , डिनो मोरिया, दृष्टि धामी और आदित्य सील भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। दमदार डायलॉग्स, राजसी भव्यता और अद्भुत एक्शन इसे भारतीय इतिहास की सबसे शानदार कहानियों में से एक बनाते हैं। अगर आप शाही विरासत, ऐतिहासिक रोमांच और रोमांचकारी युद्ध देखने के शौकीन हैं, तो ‘द एम्पायर’ आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित होगा।
Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक
आजादी की अनसुनी दास्तान – ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ (सोनी लिव)
जब इतिहास की गूंज कानों में पड़ती है, तो वह सिर्फ बीते वक्त की कहानी नहीं होती, बल्कि एक जज्बा बन जाती है। इसी एहसास को जीवंत करता है ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और एमी-नॉमिनेटेड निर्देशक राम माधवानी ने अपने दमदार निर्देशन से संवारा है। उन्होंने ‘नीरजा’ और ‘आर्या’ जैसी बेहतरीन कहानियां दर्शकों को दी हैं। हालांकि, उनकी ओटीटी फिल्म ‘धमाका’ दर्शकों ने नकार दी लेकिन, इस बार वह भारत की आजादी की लड़ाई का एक विस्मृत अध्याय लेकर आए हैं। यह शो जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद की घटनाओं को पर्दे पर उतारता है, जहां स्वतंत्रता की आग और ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरता एक-दूसरे से टकराती है। यह कहानी हंटर कमीशन की जांच से जुड़े रहस्यों को उजागर करती है और एक गहरी साजिश से पर्दा हटाती है। शो में तारुक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता और भावशील सिंह साहनी जैसे शानदार कलाकारों ने अपने अभिनय से इतिहास को जीवंत कर दिया है। अगर आपको स्वतंत्रता संग्राम के अनकहे पहलुओं को महसूस करना है, तो ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ जरूर देखें।
रहस्य और क्रांति की दास्तान – ‘बोस: डेड/अलाइव’ (जियोहॉटस्टार)
क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच में शहीद हुए, या फिर उनकी कहानी के पन्नों में कोई गहरी साजिश छिपी है? ‘बोस: डेड/अलाइव’ इसी सवाल के जवाब में इतिहास की परतें खोलती है। राजकुमार राव ने इस तेज -तर्रार सीरीज में नेताजी के निडर व्यक्तित्व को दमदार अंदाज में जीवंत किया, जबकि नवीन कस्तूरिया, एडवर्ड सोनेंब्लिक और पत्रलेखा जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने कहानी को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है। पुलकित के निर्देशन में बनी यह रोमांचक गाथा सिर्फ नेताजी के जीवन को ही नहीं, बल्कि इंडियन नेशनल आर्मी के निर्माण और उनकी रहस्यमयी मौत से जुड़े असंख्य षड्यंत्रों को भी सामने लाती है। अगर आपको इतिहास की अनसुलझी गुत्थियाँ और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां रोमांचित करती हैं, तो ‘बोस: डेड/अलाइव’ आपको अंत तक बांधे रखेगी।
सपनों से सितारों तक – ‘रॉकेट बॉयज’ की प्रेरक उड़ान (सोनी लिव)
जब जुनून और विज्ञान एक साथ आते हैं, तो इतिहास बनता है! ‘रॉकेट बॉयज’ भारत के दो महान वैज्ञानिकों डॉ. होमी जे. भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई की अनकही दास्तान को पर्दे पर जीवंत करता है। जिम सर्भ और इश्वाक सिंह की दमदार अदायगी से सजी यह सीरीज न सिर्फ उनकी दोस्ती और संघर्ष को दिखाती है, बल्कि भारत के परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रमों की नींव रखने की उनकी मेहनत को भी बारीकी से उकेरती है। अभय पन्नू के निर्देशन में बनी यह गाथा विज्ञान, नवाचार और भारत के भविष्य की उड़ान को सलाम करती है। अगर आपको इतिहास की अनसुनी कहानियां और वैज्ञानिक क्रांतियां रोमांचित करती हैं, तो ‘रॉकेट बॉयज’ के दोनों सीजन आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए।