फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल भर बाद भी अक्षय की वेब सीरीज का पता नहीं, प्राइम वीडियो की अब आमिर पर दांव लगाने की तैयारी

Wed, 26 Feb 2020 11:28 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Feb 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
aamir khan to make web series debut soon on prime video
akshay kumar, aamir khan - फोटो : social media

भारत में नेटफ्लिक्स की जड़ें जमाने वाले शो सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की नाकामी और करण जौहर और शाहरुख खान जैसे निर्माताओं की फिल्में व शोज इस ओटीटी पर लगातार फ्लॉप होने के बाद अब प्राइम वीडियो ने कुछ नया करने की ठानी है। प्राइम वीडियो इन दिनों नेटफ्लिक्स को टक्कर देने के लिए हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे आमिर खान को अपने पाले में लाने की तैयारी में हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में दोनों पक्षों की मुलाकातें भी शुरू हो चुकी हैं।

aamir khan to make web series debut soon on prime video
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल भर पहले प्राइम वीडियो ने अक्षय कुमार को लेकर एक एक्शन सीरीज का एलान किया था। ये वेब सीरीज निर्माता विक्रम मल्होत्रा को बनानी है जो प्राइम वीडियो के लिए आर माधवन को लेकर सुपरहिट वेब सीरीज ब्रीद बना चुके हैं और इन दिनों इसका दूसरा सीजन अभिषेक बच्चन के साथ बना रहे हैं। अक्षय कुमार की वेब सीरीज द एन्ड का फिलहाल कुछ अता पता नहीं है लिहाजा प्राइम वीडियो ने अब आमिर खान को मुकाबले में उतारने की तैयारी की है। 

aamir khan to make web series debut soon on prime video
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जानकारी के मुताबिक प्राइम वीडियो की टीम के साथ हुई बैठक के बाद आमिर खान की लेखकों की टीम सामग्री जुटाने में लगी हुई है। वह इस पर तेजी से काम कर रहे प्राइम वीडियो का मानना है कि ये नया प्रोजेक्ट कुछ ऐसा होना चाहिए जो आमिर खान के लायक हो। जिस शो पर बात चल रही है, वह एक इंसानी जज्बात की कहानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan to make web series debut soon on prime video
Aamir khan - फोटो : social media

आमिर खान के महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत की चर्चाएं वैसे भी हाशिये पर जा चुकी हैं और इन दिनों वह अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म करने में व्यस्त हैं। सूत्र बताते हैं कि प्राइम वीडियो और आमिर की वेब सीरीज का एलान इस फिल्म की रिलीज के कुछ दिन पहले हो सकता है।

दलजीत कौर से बोले सीरियल गुड्डन के निर्माता, 'तुमसे ना हो पाएगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed