{"_id":"5e5529e78ebc3ef3da54e0cc","slug":"love-aaj-kal-actress-pranati-rai-prakash-to-work-alongside-rithvik-dhanjani-in-ekta-kapoor-cartel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्तियाज की 'लव आजकल' से हुआ इस अदाकारा को फायदा, मिली एकता कपूर की ये नई वेब सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
इम्तियाज की 'लव आजकल' से हुआ इस अदाकारा को फायदा, मिली एकता कपूर की ये नई वेब सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 25 Feb 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रणति राय प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इम्तियाज अली की वैलेंटाइस डे पर रिलीज हुई फिल्म लव आज कल में अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश को अब डिजिटल पर भी बड़ा मौका मिला है। वह जल्द ही कार्टेल नाम की एक वेब सीरीज़ में नजर आने वाली है।
2 of 4
प्रणति राय प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल्ट बालाजी के ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बन रही इस वेब सीरीज में वह ऋत्विक धनजानी, सुप्रिया पाठक, और तनुज विरवानी जैसे बड़े सितारों के साथ दिखेंगी। इस वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर प्रणति राय प्रकाश काफी उत्साहित हैं।
3 of 4
प्रणति राय प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज कार्टेल में अपने किरदार को लेकर उत्साहित प्रणति कहती हैं, 'इस सीरीज में मेरा किरदार सुमी मुझसे बहुत अलग है, फिर भी में अपने आपको कनेक्ट कर सकती हूँ। में हमेशा से अपने किरदार को एक चुनौती के तौर पर लेती हूँ और खुद उस किरदार को निभाने की पूरी कोशिश करती हूँ। इसीलिए मुझे अपने काम से बहुत प्यार है क्योंकि मुझे इस काम से बहुत कुछ सीखने मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रणति राय प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रणति के अब तक के सफर की बात जाए तो उनका इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से लव आज कल तक का सफर काफी अनोखा रहा है। वेब सीरीज़ पॉयजन में भी उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली प्रणति वेब सीरीज कार्टेल को अपने करियर का अहम टर्निंग प्वाइंट मानती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।