करिश्मा कपूर की डेब्यू वेबसीरीज 'मेंटलहुड' का ट्रेलर सामने आ चुका है। यह ट्रेलर मुंबई के एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर एकता कपूर और करिश्मा कपूर ने अपनी बचपन की यादें ताजा की और एक दूसरे की जमकर तारीफ की।
'मेंटलहुड' के ट्रेलर लॉन्च में बचपन की यादों में खोए करिश्मा और एकता कपूर, सुनाए कई दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर ने अपने और एकता के बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मेरे बहुत ही सुंदर बचपन की यादें एकता और तुषार से जुड़ी हुई हैं। जब हम बच्चे थे तब हम गर्मियों की छुट्टियों में अपने पिता के साथ कश्मीर जाते थे। वहां हम जिस होटल में रुका करते थे वहां हर शाम को एकता डाइनिंग हॉल में डांस किया करती थी वह भी अपने पिता और करीबियों के गाने पर। एकता काफी काबिल हैं। इनका असली हुनर तो हमें बिना कैमरे के देखना चाहिए।'
वहीं एकता कपूर ने भी अपना और करिश्मा का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, 'बचपन में वह अपना वजन कम करने के लिए एक डांस क्लास जाया करती थी। इंडस्ट्री के दूसरे भी कई स्टारकिड्स वहां आते थे। वहां कई बच्चे आते थे लेकिन कोई भी एक या दो घंटे से अधिक डांस नहीं कर पाता था लेकिन वहां सिर्फ करिश्मा ही थी जो छह-छह घंटे बिना रुके हुए डांस किया करती थी। वह अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी एक साउथ इंडियन फिल्म से की थी। मुझे पता था कि उनकी वह फिल्म हिट होगी। लेकिन बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। करिश्मा ने जो सफलता अपने दम पर हासिल की उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी।'
एकता ने यह भी बताया कि इस वेब सीरीज में करीब साढ़े तीन साल का वक्त लगा है। उन्होंने कहा, 'यह पूरी वेब सीरीज मातृत्व के बारे में है। इसके निर्माण के साथ साथ मैं इससे और भी अधिक जुड़ती जा रही थी। इन सालों में मैं सरोगेसी के जरिए मां भी बनी गई हूं।' इस शो में करिश्मा के अलावा डिनो मोरिया, संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ और तिलोत्तमा शोम की अहम भूमिका है। यह वेबसीरीज ऑल्ट बालाजी और जी5 पर 11 मार्च से दिखाई जाएगी।
शाहिद कपूर की इस हरकत से 19 साल पहले मां हो जाती थीं शर्मिंदा, खुद किया खुलासा