फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधवन और अभिषेक के बाद नए सितारों की इसलिए हो रही तलाश, जल्द आने वाला है ब्रीद का दूसरा सीजन

Tue, 25 Feb 2020 02:21 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 25 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
after r madhavan and Abhishek Bachchan in Breathe amazon prime search actor for upcomig series
अभिषेक बच्चन और आर माधवन- अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

प्राइम वीडियो की दुनिया भर में सराही गई हिंदी सीरीज ब्रीद का जिक्र ओटीटी कारोबार में वैसे ही होता है जैसे नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स का होता है। इन दोनों सीरीज ने अपने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म के भारत में पैर जमाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ब्रीद के दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन के लीड रोल में होने की खबर हम आपको पहले ही दे चुके हैं। अब खबर ये है कि इस सीरीज की अगली तीन सीरीज के लिए लीड कलाकारों की तलाश शुरू हो चुकी है।

after r madhavan and Abhishek Bachchan in Breathe amazon prime search actor for upcomig series
Amit Sadh

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की प्रतिष्ठित वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन से अभिषेक बच्चन डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं ने निर्माताओं में भी नया उत्साह भर दिया है। जानकारी के मुताबिक दूसरे सीजन के रिलीज होने से पहले ही इसके अगले तीन सीजनों की तैयारी भी निर्माताओं ने शुरू कर दी है। 

after r madhavan and Abhishek Bachchan in Breathe amazon prime search actor for upcomig series
breathe - फोटो : file photo

ब्रीद के दूसरे सीजन में पहले सीजन में पुलिस अफसर बने अमित साध ही कबीर सावंत का किरदार निभाते नजर आएंगे।  सीरीज के निर्माता इस किरदार के कलेवर को यूंही बरकरार रखना चाहते हैं, जिसमें अमित ऐसे ही नए मामलों की छानबीन करेंगे और हर नए सीजन में निर्माता एक नए सितारे को परियोजना का हिस्सा बनाएंगे। ये सीरीज कुछ कुछ यशराज फिल्म्स की फिल्म सीरीज धूम की तरह आगे बढ़ रही है जिसमें पुलिस अफसर वही रहते हैं, अपराधी का चेहरा हर बार बदल जाता है। धूम सीरीज में अब तक जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान ये किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after r madhavan and Abhishek Bachchan in Breathe amazon prime search actor for upcomig series
breathe

ब्रीद सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था जिसमें मशहूर अभिनेता आर माधवन कानून की गिरफ्त से बचने की कोशिश करते दिखे थे। पहले सीजन ने बहुत नाम कमाया और इसके निर्देशक, निर्माताओं और कलाकारों की खूब तारीफें हुईं। सीरीज के दूसरे सीजन में पुलिस के निशाने पर अभिषेक बच्चन का किरदार होगा। इस सीजन की बड़े पैमाने पर शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed