फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aashram 3: सोनिया के इशारों पर चलेंगे बाबा निराला, नया वीडियो देख आप भी कहेंगे- ‘कौन है ये’

Sat, 28 May 2022 12:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 28 May 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Aashram 3 Web Series Actress Esha Gupta Playing Sonia Character Bobby Deol Bold Scenes Video
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। सीरीज के तीसरे सीजन में पहले की तरह ही बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल का जलवा देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में फैंस देख चुके हैं। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि सीरीज में ईशा गुप्ता क्या करने वाली हैं? इसी बीच अब 'आश्रम 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा गुप्ता के किरदार के बारे में जानकारी मिल रही है। 

Aashram 3 Web Series Actress Esha Gupta Playing Sonia Character Bobby Deol Bold Scenes Video
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आश्रम 3' का नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशा की बोल्डनेस देखने को मिल रही है। सीरीज में ईशा गुप्ता 'सोनिया' के किरदार में दिखाई देंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने दरबार में बाबा निराला सोनिया को देखकर ही दीवाने हो जाते हैं। इसके बाद सोनिया भी बाबा निराला को अपने जाल में पूरी तरह फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी धांसू है।

Aashram 3 Web Series Actress Esha Gupta Playing Sonia Character Bobby Deol Bold Scenes Video
ईशा गुप्ता - फोटो : insta

ईशा गुप्ता ने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने भी सवाल 'कौन है सोनिया' उठाया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'कौन है यह सोनिया, जिसने पूरी तरह कर दिया है बाबा निराला को अपनी तरफ आकर्षित। जानिए एक बदनाम आश्रम में।' इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने सीरीज के इंतजार करने की बात कही है। तो कुछ लोग वेब सीरीज को ही फायर बता रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashram 3 Web Series Actress Esha Gupta Playing Sonia Character Bobby Deol Bold Scenes Video
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रहा तीसरा पार्ट
'आश्रम 3' का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है, जो 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को आप एक दम फ्री में देख सकते हैं। सीरीज में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी और अनुरिता झा हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed