सोनाली बेंद्रे लंबे समय बाद एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी को तैयार हैं। वह सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल द्वारा निर्देशित 'द ब्रोकन न्यूज' ड्रामा सीरीज 'प्रेस' का ऑफिशियल रीमेक है। लंबे समय से चर्चा में बनी हुई इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो काफी धमाकेदार लग रहा है और मीडिया की कार्यप्रणाली को दिखाता है।
The Broken News: सोनाली बेंद्रे की ओटीटी डेब्यू सीरीज का ट्रेलर रिलीज, देखने को मिलेगी खबरों के पीछे की असली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सीरीज की कहानी दो प्रतिद्वंदी न्यूज चैनलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पत्रकारिता की दुनिया के सच, झूठ और संघर्ष को सामने लाती है। एक चैनल है 'आवाज भारती', जो एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल है और उसकी प्रधान संपादक अमीना कुरैशी (सोनाली बेंद्रे) हैं। वहीं, दूसरा चैनल 'जोश 24/7' है, जो सनसनीखेज व आक्रामक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। इस चैनल को प्रधान संपादक दीपांकर सान्याल (जयदीप अहलावत) हैं। यह कहानी इन न्यूज चैनल की विचारधारा और असंगत नैतिकता की है। इसमें दर्शकों को दैनिक समाचारों के पीछे की असली कहानी दिखाई जा रही है। यह पर्दे के पीछे की सच्चाई है, जहां सभी चैनलों में ब्रेकिंग न्यूज देने की होड़ लगी रहती है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि राधा भार्गव (श्रिया पिलगांवकर) एक पत्रकार हैं, जो आवाज भारती चैनल में काम करती हैं। राधा नैतिक पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं और ऐसे में उनके मतभेद भी होते हैं। वो एक ऑपरेशन के चलते 'जोश 24/7' चैनल में चली जाती हैं।सोनाली बेंद्रे ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'आज कि ब्रेकिंग ब्रोकन न्यूज में... ट्रेलर आ चुका है। जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं, मैं इसे आपको साथ शेयर करते हुए काफी एक्ससाइटेड हूं। अमीना और उसकी कहानी ने मुझे वापस सेट पर ला दिया, वो करने के लिए जिससे मुझे प्यार है।'
इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, किरण कुमार, आकाश खुराना, फैसल राशिद और संजीता भट्टाचार्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'द ब्रोकन न्यूज' 10 जून से जी5 पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में स्ट्रीम करेगी।