{"_id":"68398982afa349ff1903c2da","slug":"action-web-series-on-ott-naidu-season-2-mirzapur-the-family-man-aarya-indian-police-force-special-ops-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rana Naidu 2: राणा दग्गुबाती फिर करेंगे सीरीज में मार-धाड़, ये स्टार्स भी ओटीटी पर कर चुके हैं जमकर एक्शन","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Rana Naidu 2: राणा दग्गुबाती फिर करेंगे सीरीज में मार-धाड़, ये स्टार्स भी ओटीटी पर कर चुके हैं जमकर एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 30 May 2025 04:47 PM IST
सार
जल्द ही सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती जमकर एक्शन करते नजर आएंगे। इस सीरीज का पहला पार्ट भी काफी चर्चित रहा है। बॉलीवुड के भी कई नामी कलाकार हैं, जिन्होंने एक्शन वेब सीरीज में खूब रंग जमाया है।
विज्ञापन
1 of 7
एक्शन वेब सीरीज में दिखे फिल्म स्टार्स
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में एक बार फिर राणा दग्गुबाती, वेंकटेश जैसे चर्चित दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। इस सीरीज में भी राणा दग्गुबाती मार-धाड़ करते दिखेंगे। राणा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर एक्शन वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित एक्शन वेब सीरीज के बारे में।
2 of 7
मिर्जापुर 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिर्जापुर
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर(2018)’ में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी नजर आए, अली फजल ने गुड्डू भैया का रोल किया। इन एक्टर्स ने जब-तब सीरीज में एक्शन सीन्स किए, कभी हाथ में बंदूक लिए नजर आए तो कभी गैंगवार के बीच घिरे नजर आए। इस सीरीज के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। अधिकतर सीरीज को दूसरे डायरेक्टर के साथ मिलकर आदित्य मोहंती ने निर्देशित किया।
3 of 7
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन'
- फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन
राज एंड डीके की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में मनोज वाजपेयी ने लीड रोल किया है। इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था। मनोज इसमें एक रॉ एजेंट यानी जासूस बने हैं लेकिन दुनिया की नजर में वह एक आम आदमी हैं। मनोज का किरदार आतंकवादियों से लड़ता है, देश की रक्षा करता है। इस सीरीज के अब तक कई पार्ट आ चुके हैं, लगभग सभी में मनोज वाजपेयी और उनके को-एक्टर्स ने एक्शन सीन्स भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वेब सीरीज आर्या
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आर्या
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के भी दो सीजन आए। इस सीरीज में सुष्मिता ने भी एक्शन सीन्स दिए हैं। सीरीज में उनका किरदार काफी सशक्त दिखाया गया है। सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन देखकर हॉलीवुड फिल्म के एक्शन का फील मिलता है। इस सीरीज को राम माधवानी ने क्रिएट किया था। इस सीरीज का पहला पार्ट 2020 में दर्शकों को देखने को मिला था।
विज्ञापन
5 of 7
इंडियन पुलिस फोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन पुलिस फोर्स
पिछले साल सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे एक्टर्स पुलिस वालों के किरदार को निभाते दिखे। सीरीज को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह सीरीज क्राइम को जड़ से खत्म करने की कहानी कहती है, इसमें भी लगभग सभी एक्टर्स एक्शन मोड में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।