फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashutosh Rana: बड़े पर्दे पर किरदारों में ढल जाते हैं आशुतोष राणा, वेब सीरीज की दुनिया में भी छा गए

Wed, 19 Feb 2025 12:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 19 Feb 2025 12:38 AM IST
सार

आशुतोष राणा बड़े पर्दे पर ऐसे-ऐसे किरदार निभा चुके हैं कि जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं। अब तक कई वेब सीरीज में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। जानिए, आशुतोष राणा की कुछ चर्चित वेब सीरीज और किरदारों के बारे में।

विज्ञापन
Actor Ashutosh Rana Web Series Kaushaljis Vs Kaushal Chhatrasal Murder In Mahim Khakee The Bihar Chapter
वेब सीरीज में आशुतोष राणा ने निभाए उम्दा किरदार - फोटो : अमर उजाला

बड़े पर्दे यानी फिल्मों में उम्दा अभिनय करने के लिए आशुतोष राणा जाने जाते हैं। जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘कौशलजी वर्सेज कौशल’ में आशुतोष राणा नजर आएंगे। लेकिन वह ओटीटी पर कई वेब सीरीज भी कर चुके हैं। जानिए, उन वेब सीरीज के बारे में जिनमें आशुतोष राणा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। 


 
Actor Ashutosh Rana Web Series Kaushaljis Vs Kaushal Chhatrasal Murder In Mahim Khakee The Bihar Chapter
वेब सीरीज 'मर्डर इन माहिम' - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

मर्डर इन माहिम
साल 2024 में आई वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ में आशुतोष राणा ने पीटर फर्नांडीज नाम का किरदार निभाया था। वह इसमें पत्रकार की भूमिका में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में मर्डर मिस्ट्री को आशुतोष का किरदार कैसे सुलझा जाता है, यही सीरीज की कहानी थी। 

Actor Ashutosh Rana Web Series Kaushaljis Vs Kaushal Chhatrasal Murder In Mahim Khakee The Bihar Chapter
वेब सीरीज 'खाकी-द बिहार चैप्टर' - फोटो : सोशल मीडिया

खाकी-द बिहार चैप्टर
साल 2022 में ‘खाकी-द बिहार चैप्टर’ नाम की एक वेब सीरीज आई थी। इसमें मुख्य भूमिका यानी पुलिस वाले के रोल में करण टेकर थे। वहीं आशुतोष राणा ने आईजी मुक्तेश्वर चौबे का रोल किया था। आशुतोष राणा का देसी अंदाज दर्शकों को इस वेब सीरीज में खूब भाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ashutosh Rana Web Series Kaushaljis Vs Kaushal Chhatrasal Murder In Mahim Khakee The Bihar Chapter
वेब सीरीज 'द मिस्ट्री ऑफ मोक्षा आइसलैंड' - फोटो : सोशल मीडिया
द मिस्ट्री ऑफ मोक्षा आइसलैंड
यह वेब सीरीज तेलुगू भाषा में बनी थी, जो कि एक थ्रिलर सीरीज थी। इसमें आशुतोष राणा ने विश्वक सेन का किरदार निभाया था। इस सीरीज में दर्शकों को सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिला। आशुतोष राणा भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को डराने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
Actor Ashutosh Rana Web Series Kaushaljis Vs Kaushal Chhatrasal Murder In Mahim Khakee The Bihar Chapter
वेब सीरीज ' छत्रसाल', 'आरण्यक' - फोटो : एक्स (ट्वीटर)
छत्रसाल-आरण्यक
वेब सीरीज ‘छत्रसाल’ में आशुतोष राणा ने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया था। इस किरदार में वह काफी खूंखार नजर आए। यह वेब सीरीज राजा छत्रसाल की कहानी पर आधारित थी, उन्होंने मुगलों के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। वहीं रवीना टंडन स्टारर वेब सीरीज आरण्यक में भी आशुतोष राणा नजर आए। वह इस वेब सीरीज में महादेव डोगरा के किरदार में दिखे। यह सीरीज एक अपराधी को पकड़ने की कहानी कहती है। इसमें काफी सस्पेंस, ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed