जिस रफ्तार से अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रोडक्शन की फील्ड पर बैटिंग कर रही हैं, उससे लगता है कि वह जल्द ही अपने पति विराट कोहली की तरह नए रिकॉर्ड बना सकती हैं। प्राइम वीडियो पर अपनी सीरीज पाताल लोक की धमाकेदार एंट्री के बाद उनका अगला धमाका नेटफ्लिक्स पर होने वाला है और इसके लिए अनुष्का ने बनाई है जोड़ी दो दमदार अभिनेत्रियों की।
करियर के सबसे बेहद बोल्ड रोल के लिए साक्षी ने कसी कमर, पाताल लोक के बाद आएगी अनुष्का की ये वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर्दे से दूरी बनाए रहते हुए एक संपूर्ण निर्माता की भूमिका निभा रही हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले एक वेब सीरीज का निर्माण कर रही हैं जिसमें टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री साक्षी तंवर और अभिनेत्री राइमा सेन मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। 'माई' शीर्षक वाली इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए बनाया जा रहा है। सीरीज की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही शुरू हो चुकी थी, लॉकडाउन खुलने के बाद इसे फिर आगे बढ़ाया जाएगा।
साक्षी इस सीरीज में एक मध्यम वर्गीय परिवार की एक मां और पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सीरीज की कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार अपने आप को समाज के बंधनों से बंधा हुआ महसूस करने लगता है और एक दिन अचानक से दुर्घटनावश उसके हाथों एक नामी माफिया नेता की मौत हो जाती है। इस घटना के बाद वह बुरी तरह अपराध की दुनिया और अंडरवर्ल्ड की राजनीति के चक्कर में फंस जाती है। इस सीरीज की पटकथा को तामेल सेन और अमिता व्यास ने लिखा है वहीं इसका निर्देशन अतुल मोंगिया कर रहे हैं।
हाल ही में रिलीज हुई साक्षी तंवर की शॉर्ट फिल्म घर की मुर्गी को लोगों ने खूब पसंद किया है। वह इसके पहले फिल्म दंगल में आमिर खान के किरदार की पत्नी का रोल भी कर चुकी हैं और फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी लोगों ने उनकी खूब तारीफें कीं। एकता कपूर के सीरियल कहानी घर घर की से शोहरत पाने वालीं साक्षी की उत्तर भारत में अच्छी फैन फॉलोइंग रही है और अनुष्का की इस सीरीज को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है।
साक्षी की इस सीरीज की शूटिंग मार्च के महीने में लखनऊ में शुरू हो चुकी थी लेकिन अचानक कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद शूटिंग को बंद करना पड़ा। साक्षी तंवर और राइमा सेन के अलावा सीरीज में और भी कई जाने-माने कलाकार हैं लेकिन उनके नामों के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। अनुष्का शर्मा एक निर्माता के तौर पर भरपूर काम कर रही हैं। उनके निर्माण में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' पिछले शुक्रवार को ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई है। इस वेब सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके निर्माण में नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाले एक और पीरियड ड्रामा प्रोजेक्ट 'बुलबुल' पर भी काम चल रहा है।
सलमान ने दी अपनी खास दोस्त के इस शो को हरी झंडी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग