बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की क्राइम ड्रामा सीरीज 'रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस' से डिजिटल सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। सीरीज के ट्रेलर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसमें अजय देवगन DCP रुद्र वीर सिंह की भूमिका में हैं। इस सीरीज में साइकॉलोजिकल क्राइम ड्रामा दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इस वेब सीरीज से दर्शकों को थ्रिलर और सस्पेंस डबल डोज देखने को मिलने वाला है।
Rudra The Edge of Darkness: DCP रुद्र वीर सिंह बनकर दुश्मनों का खात्मा करेंगे अजय देवगन, रिलीज हुआ ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन इस वेब सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं लेकिन दिलचस्प ये है कि अचानक उनके किरदार में बदलाव आता है और वह एक पुलिसवाले से एक क्रिमिनल माइंड देखने के मिलता है। वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ बहुत ही असरकारक और अबूझ पहेली जैसी है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा- अंधेरों से घिरा हुआ मैं... न्याय की रोशनी लाने के लिए तैयार हूं...
4 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी
अजय देवगन की ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह सीरीज 4 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस वेब सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। ईशा देओल, राशि खन्ना, तरुण गहलोत, सत्यदीप मिश्रा और आशीष विद्यार्थी भी इस सीरीज में अहम किरदारों में दिखने वाले हैं।
अजय देवगन की ये वेब सीरीज हिंदी के साथ मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में भी स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की शूटिंग मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहों पर की गई है। इस सीरीज में अजय देवगन बिलकुल नए अंदाज में कॉप की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। मिस्ट्री से भरी हुई सीरीज 'रुद्र-द ऐज ऑफ डार्कनेस', ब्रिटिश टीवी ड्रामा 'लूथर' पर आधारित है।