फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: पांच वेब सीरीज जो जरूर देखनी चाहिए, दिखाती हैं महिलाओं के जज्बे की कहानी

Sun, 13 Feb 2022 11:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Web Series: must watch these Five web series that show the story of women  spirit
महिलाओं पर आधारित वेब सीरीज - फोटो : insta

आज के समय में जब लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर क्रेज बढ़ रहा है तो इसी को देखते हुए बॉलीवुड सितारों ने भी ओटीटी की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर कई जानी-मानी महिला कलाकारों ने भी ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया है। इसकी एक वजह यह भी रही कि हिंदी सिनेमा में उन्हें जो किरदार निभाने को नहीं मिले जिसकी वह काबिलियत रखती है लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर कई ऐसी कहानियां उभरकर सामने आईं जो महिलाओं के जोश और जज्बे की कहानियां दिखाती हैं। अगर आप ओटटी दर्शक हैं तो आपको भी ये पांच वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए जो महिलाओं की हिम्मत, जज्बे और जोश की कहानियों को बखूबी दिखाती हैं।

Web Series: must watch these Five web series that show the story of women  spirit
गीली पुच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

'गीली पुच्ची' अजीब दास्तां'
ये वेब सीरीज 'गीली पुच्ची' में कोंकणा सेन शर्मा और अदिति राव हैदरी हैं। इसी वेब सीरीज में गढ़ी गई कहानी में कई बातें समाज की सच्चाई को उजागर करती नजर आती हैं। इस सीरीज के साथ कलाकारों ने तो बाजी मारी ही है राइटर ने भी खूब मेहनत की है। ये सीरीज आपका मनोरंजन तो करती ही है इसके साथ यह महिलाओं के जीवन में आने वाली मुश्किलों समाज की कई बुराइयों को भी दिखाती है। गीली पुच्ची अजीब दास्तां को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Web Series: must watch these Five web series that show the story of women  spirit
आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

आर्या-
इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन देखने लायक हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इस सीरीज में आर्या का किरदार निभाया है, जिसके सामने एक एक कर कई परतें खुलती हैं। आर्या अपने परिवार को प्रोटेक्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सीरीज में क्राइम थ्रिलर और रिश्तों के बीच जद्दोजहद को काफी अच्छी तरह से प्रदर्शित किया गया है और सुष्मिता का अभिनय ने इसी सीरीज को दमदार बनाया है। आर्या के दोनों सीजन आप ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series: must watch these Five web series that show the story of women  spirit
महारानी - फोटो : social media

महारानी-
ये वेब सीरीज रानी नाम की साधारण महिला के राजनीतिक सफर की कहानी दिखाती है। कैसे एक महिला राजनीति में कदम रखती है और एक दिन मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचती है। इसमें राजनीति के संघर्ष की कहानी बहुत अच्छी तरह से पेश की गई है। कहा जाता है कि ये वेब सीरीज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित है। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। पूरी सीरीज बिहार की राजनीति पर निर्धारित है। इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Web Series: must watch these Five web series that show the story of women  spirit
A Married Woman - फोटो : amar ujala mumbai

द मैरिड वुमन-
ये वेब सीरीज दो महिलाओं आस्था और पीप्लिका की प्रेम कहानी को दर्शाती है। कहानी आस्था के इर्द -गिर्द घूमती है, जो एक आदर्श बहू, पत्नी और मां है। उसके पास वह सब कुछ है जो एक साधारण महिला उम्मीद करती है लेकिन उसे फिर भी कुछ अधूरा सा लगता है, जिसके बाद आस्था निकलती है खुद की तलाश में। महिला केंद्रित ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। द मैरिड वुमन को आप ऑल्ट बाला जी और जी 5 पर  देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed