फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Web Series: इस वीकेंड MX player पर देखें ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज, सस्पेंस के साथ है जबरदस्त क्राइम थ्रिलर

Sat, 12 Feb 2022 02:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
OTT This Weekend: Bhaukaal Hello Mini Ashram must watch These crime and Action Thriller web series
एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज - फोटो : insta

इन दिनों लोगों में फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखने का क्रेज है, क्योंकि यहां पर दर्शकों को हटकर कहानियां देखने को मिलती हैं। ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज की भरमार है। वेब सीरीज एक तरह से नोबेल की तरह होती हैं, जिसके हर एपिसोड में सस्पेंस बना रहता है और जिसे जानने के लिए दर्शकों में उत्सुकता बनी रहती है। यही वजह है कि लोगों में वेब सीरीज को लेकर खासा क्रेज देखने को मिलता है। ऐसी ही कुछ वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर मौजूद हैं, जिनमें आपको हर एपिसोड में एक नया ट्विस्ट और हर घंटे में जबरदस्त सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर देखने को मिलेगा।

OTT This Weekend: Bhaukaal Hello Mini Ashram must watch These crime and Action Thriller web series
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम-
बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के दो एपिसोड्स की स्ट्रीमिंग हो चुकी है और ये दोनों ही एपिसोड हिट रहे। 'आश्रम' वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें ढोंगी बाबा की कहानी दिखाई गई थी। इस सीरीज ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया था यहां तक कि ये सीरीज धार्मिक संगठनों के निशाने पर भी आ गई थी। हालांकि ये सीरीज खूब पसंद की गई अगर आपने अभी तक ये नहीं देखी है तो जरूर देख लें।

OTT This Weekend: Bhaukaal Hello Mini Ashram must watch These crime and Action Thriller web series
Hello Mini 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हैलो मिनी-
अगर आप सस्पेंस के शौकीन हैं तो आपको हैलो मिनी काफी पसंद आने वाली है, हालांकि इस सीरीज में काफी बोल्डनेस भी दिखाई गई है। इस सीरीज के 15 एपिसोड हैं और दूसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT This Weekend: Bhaukaal Hello Mini Ashram must watch These crime and Action Thriller web series
दौलतागंज - फोटो : insta

दौलतागंज-
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'दौलतागंज' में आपको सस्पेंस, क्राइम और एक्शन तीनों देखने को मिलेंगे। किरदारों के दमदार डायलॉग और मजेदार कहानी इस वेब सीरीज को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है।

विज्ञापन
OTT This Weekend: Bhaukaal Hello Mini Ashram must watch These crime and Action Thriller web series
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

भौकाल-
जैसा की इसका नाम है वैसे ही इस वेब सीरीज में भौकाल भी देखने को मिलेगा। इसमें क्राइम थ्रिलर के साथ जबरदस्त एक्शन भी है। अगर आप एक्शन थ्रिलर के शौकीन हैं और आपने अभी तक ये वेब सीरीज नहीं देखी है तो जरूर देखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed