फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Cinderella: आज रिलीज नहीं होगी मिशन सिंड्रेला, दिन भर ओटीटी पर लोग तलाशते रहे फिल्म

Fri, 29 Apr 2022 08:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Apr 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar film mission cinderella will not be released today people kept searching for the film on OTT throughout the day
मिशन सिंड्रेला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उन कलाकारों में से एक हैं जो एक फिल्म खत्म होने के बाद तुरंत ही दूसरी पर काम शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि साल में कम से कम उनकी 5 से 6 फिल्में रिलीज होती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके बाद ही अक्षय कुमार ने ये घोषणा कर दी थी कि उनकी फिल्म मिशन सिंड्रेला जल्द ही रिलीज होगी। 

akshay kumar film mission cinderella will not be released today people kept searching for the film on OTT throughout the day
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

अक्षय कुमार की घोषणा के बाद ये खबर आई कि मिशन सिंड्रेला अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसे 29 अप्रैल 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला किया है। जिसके बाद ओटीटी के दर्शक आज दिनभर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मिशन सिंड्रेला को खोजते रहे, लेकिन फिल्म का  कहीं कोई पता नहीं है। बाद में इस बात की जानकारी मिली कि आज ये फिल्म रिलीज ही नहीं होगी।

akshay kumar film mission cinderella will not be released today people kept searching for the film on OTT throughout the day
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म बच्चन पांडे के खराब प्रदर्शन के बाद मेकर्स ने मिशेन सिंड्रेला को सिनेमाघरों में रिलीज न करके सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था। पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film mission cinderella will not be released today people kept searching for the film on OTT throughout the day
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मी और अतरंगी रे के बाद अक्षय कुमार की ये तीसरी फिल्म होगी जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। मिशेन सिंड्रेला तमिल फिल्म 'रतसासन' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिसवाले के किरदार में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed