फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: अनु मेनन की फिल्म 'नीयत' में नजर आएंगी विद्या बालन, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Thu, 28 Apr 2022 08:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 28 Apr 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
vidya balan to play lead role in anu menon film niyat
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने  बॉलीवुड में जीरो फिगर के सांचे में खुद को न ढालते हुए नेचुरल ब्यूटी को ज्यादा तवज्जो दी। इसके लिए उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार भी होना पड़ा। लेकिन फिर भी विद्या ने सिर्फ अपने अभिनय की बदौलत हिंदी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। हाल ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई उनकी फिल्म जलसा में विद्या का दमदार रोल देखने को मिला है। इस फिल्म में विद्या बालन पेशे से पत्रकार है जो सच्चाई को अपनी पहचान बताती हैं। फिल्म में माया मुश्किल सवाल पूछने के लिए जानी जाती है। जलसा की सफलता के बाद विद्या बालन की दूसरी फिल्म भी जल्द आने वाली है।

vidya balan to play lead role in anu menon film niyat
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

अभिनेत्री विद्या बालन बहुत जल्द 'शंकुतला देवी' के निर्देशक अनु मेनन के साथ 'नीयत' में नजर आने वाली हैं। फिल्म नीयत बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस बात की घोषणा खुद अमेजन प्राइम  वीडियो ने की है। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा की कंपनी एबंडेन्शिया ने किया है।

vidya balan to play lead role in anu menon film niyat
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

फिल्म नीयत में विद्या बालन के अलावा शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, नीरज काबी, राम कपूर, मीता वशिष्ठ अमृता पुरी और प्राजक्ता कोली नजर आएंगे। जलसा के बाद यह विद्या बालन की दूसरी फिल्म होगी जो प्राइम पर रिलीज होगी। विद्या बालन भी प्राइम वीडियो और निर्माण कंपनी के साथ दोबारा काम करके खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan to play lead role in anu menon film niyat
विद्या बालन - फोटो : Instagram

नीयत को लेकर विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की किया है। विद्या बालन ने लिखा- काला, सफ़ेद, ग्रे... कुटिल इरादे सभी रंगों में आते हैं। नीयत को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। मुझसे #शकुंतलादेवी के निर्देशक @डायरेक्टर मेनन के साथ @प्राइम वीडियो पर वापस आने का इंतजार नहीं हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed