{"_id":"626a974f1015a239055101db","slug":"lock-upp-payal-rohatgi-cries-and-reveals-she-can-not-get-pregnant-a-troll-called-me-barren","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: मां न बनने पर छलका पायल रोहतगी का दर्द, रोते हुए बताई दास्तां बोलीं-'मुझे बांझ बोला'","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: मां न बनने पर छलका पायल रोहतगी का दर्द, रोते हुए बताई दास्तां बोलीं-'मुझे बांझ बोला'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
पायल रोहतगी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकअप में पायल शुरुआत से ही एक मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। शो में अन्य प्रतियोगियों से टास्क में मुकाबला करना हो या फिर शो की होस्ट कंगना के सामने अपना पक्ष रखना हो, वह कभी पीछे नहीं हटती हैं, लेकिन पायल रोहतगी के मन में मां न बनने का जो दर्द सालों से दबा था, वह उनकी आंखों से आंसू बनकर बाहर निकला है। पायल रोहतगी ने अपने मां न बन पाने के दर्द के कैमरे का सामने बयां किया और इस दौरान वह रो पड़ीं।
कैमरे के सामने बयां किया दर्द
लॉकअप की तरफ से अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पायल रोहतगी का दर्द सुनकर हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी। हमेशा से शो में अपनी बिंदास छवि रखने वाली पायल रोहतगी की निजी जिंदगी में काफी दर्द झेल रही हैं। लॉकअप में मां न बनने का दर्द छलक आया और उन्होंने कैमरे के सामने सब बयां किया।
बोलते-बोलते रो पड़ीं पायल रोहतगी
पायल रोहतगी कैमरे के सामने कहती हैं कि 'मैं कुछ कहना चाहती हूं, बहुत मन करता है मेरे भी बच्चे हों, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। इतना कहते ही पायल खुद को रोक नहीं पाती और रोने लगती हैं। वह कहती हैं कि 'चार पांच साल से हम लोग ट्राई कर रहे हैं, मैंने दो बार आईवीएफ भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और एक बार तो ट्रोल ने मुझे बांझ कहा।
वीडियो में पायल यह भी कहती नजर आईं कि इसलिए मैं संग्राम को कहती हूं कि किसी और से शादी कर ले, जो बच्चे पैदा कर सके। पायल लड़कियों को यह सलाह भी देती नजर आईं कि उन्हें 20 की उम्र में ही अपने एग फ्रीज करवा लेने चाहिए ताकि आगे चलकर उन्हें कंसीव करने में परेशानी न हो और वह उनकी जैसी स्थिति से न गुजरें। बता दें कि पायल रोहतगी कॉमनवेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह को साल 2011 से डेट कर रही हैं दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। पायल चाहती हैं कि जब वह प्रेग्नेंट हो जाएं तब संग्राम से शादी करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।