फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: वूट सेलेक्ट की अगली पेशकश 'आधा इश्क' में नजर आएंगी आमना शरीफ, 5 एपिसोड की होगी सीरीज

Thu, 28 Apr 2022 12:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Aamna Sharif will be seen in Voot Select web series Adha Ishq a heart-rending tale of forbidden love
आधा इश्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वायकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर जल्द ही आधा इश्क नाम की एक रोमांटिक वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वेब सीरीज का निर्देशन नंदिता मेहरा ने किया है। आधा इश्क में आमना शरीफ, गौरव अरोड़ा, प्रतिभा रांता और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज में कुल पांच एपिसोड होंगे। इसे गुलम्रग, श्रीनगर और मसूरी में शूट किया गया है। यह शो आधुनिक समय के रोमांस और रिश्तों की जटिलता पर आधारित होगा। इसमें सुचित्रा पिल्लई, पूजा भामराह और दर्शील सफारी जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Aamna Sharif will be seen in Voot Select web series Adha Ishq a heart-rending tale of forbidden love
आमना शरीफ - फोटो : Instagram

इस रोमांटिक वेब सीरीज में अपने कैरेक्टर पर बात करते हुए आमना शरीफ ने कहा, 'आधा इश्क की कहानी उलझे हुए रिश्तों के इर्द गिर्द धूमती है। शो में इस किरदार को चित्रित करना मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण काम था। उन्होंने कहा कि इस तरह का भूमिका निभाना उनके लिए एक सीख देने वाला अनुभव था। एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई की पांच एपिसोड की यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आएगी।

Aamna Sharif will be seen in Voot Select web series Adha Ishq a heart-rending tale of forbidden love
गौरव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज में लीड रोल निभाने वाले गौरव अरोड़ा ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, 'साहिर के रूप में मुझे इस सीरीज में अपने कौशल के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने का मौका मिला है। मैंने यह भूमिका इसलिए निभाई क्योंकि इसमें मुझे एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamna Sharif will be seen in Voot Select web series Adha Ishq a heart-rending tale of forbidden love
कुणाल रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में अभिनेता कुणाल रॉय कपूर ने रोमा के पति का किरदार निभाया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इसमें मेरा कैरेक्टर रोमा के पति का है। जो अपनी पूर्व पत्नी से रिश्ते खराब होने के बावजूद बेटी रेने के साथ अपने रिश्तों को प्रभावित नहीं होने देना चाहता।' उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने तुरंत इसमें काम करने के लिए हामी भर दी। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।' इस रोमांटिक सीरीज को 12 मई से वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed