फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना रणौत के शो में आया एक और ट्विस्ट, जेलर करण कुंद्रा को रिप्लेस करेंगी शहनाज गिल

Wed, 27 Apr 2022 01:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Apr 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another twist in Kangana Ranaut show Lock Upp, Shehnaz Gill to replace jailor Karan Kundrra
करण कुंद्रा - शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का पॉपुलर वेब शो लॉकअप का जल्द ही फिनाले होने वाला है, लेकिन शो में अभी भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अब खबर है कि इस शो के जेलर करण कुंद्रा की जल्द ही विदाई होने जा रही है। बिग बॉस में नजर आ चुकीं शहनाज गिल उन्हें जल्द ही रिप्लेस करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स लंबे समय से शहनाज को इस शो का हिस्सा बनाने चाहते थे, लेकिन शहनाज अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें हां नहीं कह पा रही थीं।

Another twist in Kangana Ranaut show Lock Upp, Shehnaz Gill to replace jailor Karan Kundrra
शहनाज गिल - फोटो : शहनाज गिल

बताया जा रहा है कि अब कंगना के कहने पर उन्होंने शो में काम करने के लिए हामी भर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण अपने कुछ प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं जिसकी वजह से वह आगे शो में नहीं बने रह पाएंगे। जानकारी के मुताबिक करण इस समय डांस दीवाने जूनियर्स को होस्ट कर रहे हैं जिसकी वजह से वह कंगना के शो के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे। 

Another twist in Kangana Ranaut show Lock Upp, Shehnaz Gill to replace jailor Karan Kundrra
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

बता दें कि कंगना का लॉकअप शो मौजूदा समय का सबसे लोकप्रिय वेब शो है। हाल ही में इस शो के जजमेंट डे एपिसोड ने 6 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ा है। गौरतलब है कि इस शो में बने रहने के लिए कैदियों को अपने सीक्रेट्स शेयर करने होते हैं। हाल ही में शो के प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी ने अपने जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Another twist in Kangana Ranaut show Lock Upp, Shehnaz Gill to replace jailor Karan Kundrra
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया था कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। उनके इस खुलासे के बाद वहां मौजूद सभी के आंखों में आंसू आ गए थे। इसके बाद कंगना ने बताया था कि जब वह छोटी थीं तब उनके शहर में उनसे 2-3 साल बड़ा लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था, लेकिन तब कम उम्र होने की वजह से उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed