सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के बाद, अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज, 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना पहला लुक जारी कर दी है। इस तस्वीर में अभिनेता एक्शन पोज में दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी पहने अभिनेता लड़ाई के बीच में अपनी बंदूक चार्ज करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी और प्राइम वीडियो की एक्शन सीरीज की शूटिंग फिलहाल चल रही है।
Indian Police Force: विवेक ओबेरॉय ने रोहित शेट्टी से मिलाया हाथ, पुलिस बन करेंगे दुश्मनों का सर्वनाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्स्ट लुक
विवेक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "सर्वश्रेष्ठ बल, "इंडियन पुलिस फोर्स" में शामिल होने और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में सुपरकॉप बनने के लिए उत्साहित हूं! इस अद्भुत भूमिका के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद भाई! मेरे अन्य दो सुपर पुलिस, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी को भी धन्यवाद। खाखी में वीरता! ”
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता के प्रशंसक उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। एक प्रशंसक ने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट किया, "सर्वश्रेष्ठ के साथ सर्वश्रेष्ठ। आखिरकार!! इतने वर्षों के बाद।” एक अन्य ने लिखा, "वाह !! विवेक सर… आपको वापस देखना अद्भुत है.. आप हमेशा एक्शन फिल्मों में बेहतरीन लगते हैं… साथिया फिल्म के बाद से आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।” एक और ने कहा, "आपको स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।" एक कमेंट में यह भी लिखा था, "काफी दिनों के बाद... यह आपका सबसे अच्छा लुक है भाई।" एक फैन ने यह भी कहा, 'मैंने आपको बहुत मिस किया सर।'
रोहित शेट्टी कही ये बात
शो के बारे में बात करते हुए, रोहित ने कहा था, "भारतीय पुलिस बल मेरे लिए बहुत खास है और मैं वर्षों से इस पर काम कर रहा हूं। मैं अमेज़ॅन प्राइम के साथ सहयोग करके खुश हूं। मुझे दुनिया भर के दर्शकों को इसे दिखाने का अवसर मिलेगा। मैंने हमेशा एक्शन-फर्स्ट एंटरटेनमेंट को बड़े पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया है। मुझे विश्वास है कि इस सीरीज के जरिए हम एक नया बेंचमार्क सेट करेंगे।"