{"_id":"6211dc41b8ae747cda14fa66","slug":"bard-of-blood-crackdown-special-ops-these-are-top-5-ott-suspense-thriller-web-series-with-bold-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suspense Thriller Web Series: जासूसी के शौकीन हैं तो आज ही देखें ये पांच वेब सीरीज,मजा हो जाएगा दोगुना","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Suspense Thriller Web Series: जासूसी के शौकीन हैं तो आज ही देखें ये पांच वेब सीरीज,मजा हो जाएगा दोगुना
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:07 PM IST
सार
अगर आपको थ्रिलर और जासूसी जॉनर पसंद हैं तो हम आपको बता रहे हैं पांच बेस्ट थ्रिलर संस्पेंस और बोल्ड कंटेंट से भरपूर बेव सीरीज। जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
1 of 6
पांच सस्पेंस थ्रिलर बेस्ट वेब सीरीज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक सीरीज आ रही हैं। इन प्लेटफॉर्म पर हर वर्ग के लिए कंटेंट की बाढ़ है। आपको मनोज वाजपेयी की 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज याद ही होगी। यदि आपको ये सीरीज पसंद आई और आप इसी तरह संस्पेंस और जासूसी थीम पर आधारित सीरीज देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हाे सकती है। यहां हम आपको ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ट्विस्ट और स्टोरी देखकर आप दंग रह जाएंगे।
2 of 6
इमरान हाशमी और जयदीप अहलावत
- फोटो : Social Media
बार्ड ऑफ ब्लड
शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी 'बार्ड ऑफ ब्लड'में इमरान हाशमी, जयदीप अहलावत और कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब पर आधारित है। वेब सीरीज की कहानी भारत के कुछ सीक्रेट एजेंट्स पर आधारित है, जिसे बलूचिस्तान में तालिबानियों ने पकड़ लिया है। इमरान हाशमी और अन्य कलाकारों की दमदार परफॉरमेंस से भरपूर ये सीरीज आप नेटफि्लक्स पर देख सकते हैं।
3 of 6
क्रैकडाउन
- फोटो : Social Media
क्रैक डाउन
अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी 'क्रैक डाउन' सीरीज को आप वूट सलेक्ट पर देख सकते हैं। इस सीरीज में साकिब सलीम, श्रिया पिलगांवकर और राजेश तेलंग मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी रॉ के ईर्द गिर्द घूमती है। सीरीज में आतंकवाद और ऑफिस पॉलिटिक्स को बखूबी दिखाया गया है।
विज्ञापन
4 of 6
वेबसीरीज काठमांडू कनेक्शन
- फोटो : Social Media
काठमांठू कनेक्शन
काठमांडू कनेक्शन सोनी लिव की बहुचर्चित वेब सीरीज है। ये सीरीज मुंबई बलास्ट पर आधारित है। अमित सियाल और गोपाल दत्त मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में अमित सियाल डीसीपी पुलिस के किरदार में नजर आएंगे। वहीं गोपाल दत्त सीबीआई ऑफिस का किरदार निभा रहे हैं। इसमें रोमांस, ड्रामा, थ्रिल सब कुछ है।
5 of 6
स्पेशल ऑप्स
- फोटो : Social Media
स्पेशल ऑप्स
नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स को डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। सीरीज में केके मेनन मुख्य भूमिका है। जिन्होंने सीरीज में बेहतरीन एक्टिंग की है। सीरीज जासूसी प्लॉट पर आधारित है। इसमें आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और बोल्ड सीन का तड़का देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।