फिल्में और वेब सीरीज में प्यार और दोस्ती के साथ-साथ खूब सारा एक्शन और कॉमेडी देखने को मिलता है। इन सभी चीजों को दर्शक पसंद भी करते हैं। लेकिन ये भी सच है कि जासूसी पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज को भी दर्शक पसंद करते हैं। इनमें सस्पेंस और रोमांच कूट-कूटकर भरा होता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जासूसी की कहानी पर आधारित हैं और इन्हें आप वीकेंड के मौके पर आसानी से देख सकते हैं।
Best Detective Web Series: जासूसी पर आधारित हैं ये पांच वेब सीरीज, रोमांच और सस्पेंस उड़ा देगा आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल ऑप्स (Special Ops)
'स्पेशल ऑप्स' हॉटस्टार की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है जिसमें अभिनेता केके मेनन ने देशभक्त जासूस की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक एजेंट बनने के सफर में कितना संघर्ष करना पड़ता है। इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सिर्फ कहानी नहीं बल्कि कलाकारों के काम को भी हर किसी ने सराहा था।
द फैमिली मैन (The Family Man)
इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का नाम भी शामिल है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। अमेजन प्राइम की इस सीरीज के पहले सीजन में भारत में चल रहे बीफ विवाद के बारे में दिखाया गया था। साथ ही ये भी देखने को मिला कि कैसे आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में घुसने की योजना बना रहा है। दूसरे सीजन में कुछ घटनाओं को दिखाया गया।
द इन्वेस्टिगेशन (The investigation)
क्राइम और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज ‘द इन्वेस्टिगेशन’ में हितेन तेजवानी नजर आए थे। इस सीरीज को इरोज नाऊ ने अपने शॉर्ट सेगमेंट इरोज नाऊ क्विकी में रिलीज किया था। इस सीरीज को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थीं।
पाताल लोक (Paatal Lok)
‘पाताल लोक’ अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत एक पुलिसवाले की भूमिका में दिखाई देते हैं, जिन्हें अपने करियर में ज्यादा कुछ खास करने के लिए नहीं मिलता। हालांकि, कहानी में आगे वह एक केस को बेहतरीन ढंग से निपटाते हैं।