फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: फिनाले से पहले घर पहुंचे भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया, मजेदार टास्क के साथ बंद हुआ लाइव प्रसारण

Fri, 17 Sep 2021 08:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Sep 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa reach home before finale live telecast closed with fun task
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच शो में फिनाले से पहले शो में हिस्सा लेने पहुंचे मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बाचिया।

आज के एपिसोड में पहुंचे भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया प्रतियोगियों के लिए एक पुरस्कार शाम की मेजबानी करते नजर आए। इस दौरान भारती और हर्ष ने कंटेस्टेंट्स के लिए अलग- अलग कैटेगरी के अवॉर्ड तय किए। इसके बाद अवॉर्ड देने के लिए किसी एक सदस्य को बुलाया गया और उस कैटेगरी से मेल खाने वाले कंटेस्टेंट को इस पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, सभी टास्क के पूरे होने पर शो का लाइव प्रसारण फिनाले तक बंद कर दिया गया है। 

Bigg Boss OTT: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa reach home before finale live telecast closed with fun task
दिव्या-निशांत - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों को मिले अलग- अलग अवॉर्ड

इसी क्रम में प्रतीक को गोइंग टू बैक अवॉर्ड का देने के लिए बुलाया गया। जिसके बाद प्रतीक ने इस अवॉर्ड के लिए शमिता शेट्टी का नाम चुना। वहीं, डू नॉट डिस्टर्ब अवॉर्ड के लिए निशांत को चुना गया। जबकि गेट वेल सून का अवॉर्ड प्रतीक को दिया गया। इस गेम के बाद भारती और हर्ष ने घरवालों को एक पर्ची में लिखा कोई सीन चित्र बनाकर घरवालों को समझाने का टास्क दिया। इस टास्क में लगभग सभी सदस्यों ने चित्र के जरिए बाकी कंटेस्टेंट्स को पर्ची में लिखी बता समझा दी। 

Bigg Boss OTT: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa reach home before finale live telecast closed with fun task
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

भारती और हर्ष ने दिए मजेदार टास्क

इसके बाद भारती और हर्ष ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ एक और मजेदार खेल खेला। इस खेल में किसी एक सदस्य को अन्य सदस्य के लिए कहा गया वाक्य एक शब्द से पूरा करना था। इसके बाद बाकी के कंटेस्टेंट्स को इस पर अपनी सहमति या असहमति जाहिर करनी थी। एक भी सदस्य के असहमत होने पर वाक्य पूरा करने वाले सदस्य को स्वीमिंग पूल में डूबकी लगानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa reach home before finale live telecast closed with fun task
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

फिनाले तक बंद हुआ लाइव प्रसारण

इस खेल के दौरान सभी सदस्य एक- दूसरे के साथ किसी ना किसी बात पर असहमत नजर आए। ऐसे में सभी को एक के बाद एक पूल डूबकी लगानी पड़ी। इस तरह अंत में सभी ने पूल में डूबकी लगाकर इस पल का खूब आनंद लिया। इसके साथ ही बिग बॉस के ऐलान के बाद फिनाले तक 41 दिन यानी लगातार करीब 1000 घंटे से जारी लाइव प्रसारण बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa reach home before finale live telecast closed with fun task
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं पांच फाइनलिस्ट

शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed