फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: प्रतीक संग नजदीकियों पर नेहा के पति समीरुद्दीन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे किसी की सोच से फर्क नहीं पड़ता

Fri, 17 Sep 2021 05:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Sep 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Nehas husband Samiruddin reacted on the closeness with Prateek said I do not care about anyone's thinking
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी से बाहर हुईं मशहूर सिंगर नेहा भसीन घर में प्रतीक सहजपाल से अपनी नजदीकियों के चलते काफी चर्चा में रहीं थीं। प्रतीक के साथ बढ़ती अपनी नजदीकियों के कारण सिंगर अपने पति को लेकर चिंतित रहने लगी थीं। वहीं अब उनके शो से बाहर होने के बाद नेहा के पति समीरुद्दीन ने प्रतीक के साथ उनकी नजदीकियों और बिग बॉस में उनके सफर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

समीरुद्दीन ने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि ये सारी बातें लोग कर रहे हैं। लेकिन, नेहा ने इस पर कुछ नहीं कहा है, इसलिए जब वह बोलेंगी तो सब सामने आ जाएगा। समीरुद्दीन ने कहा कि हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम जानते है कि हमारे बीच क्या है और क्या नहीं। लोग तो हर बात का मुद्दा बनाते हैं। शो दौरान उनकी  गंदी अंडरगार्मेंट पर भी बातें हुईं और उनके कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए गए। लेकिन ये दूसरों की सोच है और मैं दूसरों की ओपिनियन पर नहीं चलता। जिसे जो सोचना है सोचें, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

Bigg Boss OTT: Nehas husband Samiruddin reacted on the closeness with Prateek said I do not care about anyone's thinking
पति समीरुद्दीन के साथ नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता या निशांत को जीतते देखना चाहते हैं समीरुद्दीन

वहीं, नेहा के बिग बॉस के सफर पर उनके पति ने कहा कि मुझे शो में उनके सफर पर गर्व है। उसने कभी किसी के पीठ पीछे बातें नहीं की हैं। उसका दिल साफ है और उसने बेहतरीन तरीके से गेम खेला है। इस दौरान समीरुद्दीन ने बताया कि वह नेहा की दोस्त शमिता शेट्टी या निशांत भट्ट को शो की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं।

Bigg Boss OTT: Nehas husband Samiruddin reacted on the closeness with Prateek said I do not care about anyone's thinking
पति समीरुद्दीन के साथ नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने प्रतीक,शमिता और राकेश को कहा शुक्रिया 

बिग बॉस के घर से बेदखल होने के बाद नेहा भसीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्त प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और राकेश बापट को शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Nehas husband Samiruddin reacted on the closeness with Prateek said I do not care about anyone's thinking
नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

 मिलिंद गाबा के साथ था कनेक्शन

बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में नेहा मिलिंद गाबा की कनेक्शन बनकर गई थीं, लेकिन, बाद में प्रतीक से बढ़ती नजदीकियों के बाद उन्होंने मिलिंद से कनेक्शन तोड़ प्रतीक को अपना कनेक्शन बना लिया था। फिनाले वीक में पहुंचने के बाद सिंगर नेहा भसीन कम वोटों के चलते शो से बाहर हो गईं। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Nehas husband Samiruddin reacted on the closeness with Prateek said I do not care about anyone's thinking
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं पांच फाइनलिस्ट

शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed