'सिटेडल' फ्रैंचाइजी के भारतीय संस्करण 'सिटेडल: हनी बनी' में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर इसका प्रीमियर हुआ था। यह शो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है और रिलीज के बाद से ही यह ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने 29 नवंबर (गुरुवार) को एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए।
Success Party: 'सिटाडेल- हनी बनी' की सफलता का जमकर मना जश्न, पार्टी में शामिल हुए ये सितारे
सिटेडल: हनी बनी के निर्माता शो की सफलता को लेकर 29 नवंबर को एक शानदार पार्टी आयोजित की, जिसमें मुख्य कलाकार वरुण धवन, समांथा रुथ प्रभु और कई अन्य फिल्मी सितारे शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समांथा रुथ प्रभु बेज कलर के टॉप और ब्लैक पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। निम्रत कौर ने ब्लैक ड्रेस में सभी का ध्यान खींच लिया।
पार्टी में अन्य प्रमुख मेहमानों में जहरा एस खान, शिवांकित सिंह परीहार, सोहम मजूमदार, राज निदिमोरू, कृष्णा डीके, गुलशन देवैया, महिरा शर्मा, जयदीप अहलावत, दर्शन कुमारी, वामिका गब्बी अवनीत कौर और मनीष पॉल भी मौजूद थे।
सिटेडल: हनी बनी राज और डीके (राज निदिमोरू और कृष्णा डीके) द्वारा निर्देशित है और सीता आर मेनन ने इसे लिखा है। यह सिटेडल फ्रैंचाइजी का भारतीय संस्करण है, जिसे रूसो ब्रदर्स की एजीबीओ ने बनाया है। यह भारतीय संस्करण अमेरिकी एक्शन सीरीज सिटेडल का स्पिन-ऑफ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में हैं।
इस भारतीय संस्करण की कहानी तेज-तर्रार जासूसों की है, जो एक काफी ज्यादा जोखिम भरे मिशन पर निकलते हैं और अपनी नई पहचान अपनाते हुए और शक्तिशाली दुश्मन के सिंडिकेट मैनटिकोर से मुकाबला करते हैं। इस सीरीज में एक शानदार कलाकारों की टीम भी है, जिसमें के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परीहार और काशवी मजमुदार शामिल हैं।
Sunny Deol: सनी सुपर साउंड के भूतल पर अब मलाइका अरोड़ा का कब्जा, देखिए दोस्ती की नई मिसाल की अनदेखी तस्वीरें
संबंधित वीडियो